वाराणसी शराब की दुकान को लेकर महिलाओं का विरोध प्रदर्शन
Varanasi ki aawaz
वाराणसी शराब की दुकान को लेकर महिलाओं का विरोध प्रदर्शन
वाराणसी:-रोहनिया स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को जख्खिनी, बूड़ापुर, महगाव सहित अलग-अलग तीन जगहों पर नई शराब की दुकान खोलने पर ग्रामीण लोगों के साथ साथ महिलाओं ने भी जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के महज 100 मीटर दूरी पर जो यह तीनों नया शराब ठेका खुला है जिससे छात्रों पर इसका कुप्रभाव पड़ेगा। जबकि राज्य सरकार द्वारा इस मामले में नियम भी बनाया गया है कि विद्यालय से 1 किलोमीटर की दूरी पर शराब की दुकान होना चाहिए। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से रमेश कुमार उपाध्याय,मुन्नीलाल सेठ,प्रमोद कुमार सिंह, हीरा कनौजिया,नगीना देवी,कलावती ,दुर्गावती इत्यादि लोग शामिल रहे।
रिपोर्ट- मयंक कश्यप. रोहनिया. वाराणसी
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा चोरी, मारपीट आदि के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस पेंशनर्स के साथ की गोष्ठी, 80 एवं 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित