•   Thursday, 04 Jun, 2026
A 16 year old missing boy was recovered from Mumbai by the Jaitpura police station of Varanasi and w

वाराणसी थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा 16 वर्षीय गुमशुदा बालक को मुंबई से बरामद कर परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा 16 वर्षीय गुमशुदा बालक को मुंबई से बरामद कर परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा लापता/गुमशुदा बालक/बालिकाओं हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान तहत पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त, चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना जैतपुरा के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी उपेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा थाना जैतपुरा पर दिनांक- 03/06/2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0-0128/2026 धारा- 137(2) BNS से सम्बन्धित अपहृत/गुमशुदा बालक उम्र 16 वर्ष को मुम्बई से सकुशल बरामदकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

घटना का विवरणः वादी मुकदमा ने दिनांक 03/06/2026 को लिखित सूचना दिया की उसका नाबालिग भाई दिनांक 31/05/2026 को बिना बताये घर से कहीं चला गया है। 
इस सूचना पर थाना जैतपुरा पर मु०अ०सं०-0128/2026 धारा- 137 (2) BNS पंजीकृत किया गया। 
जिसके क्रम में थानाध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह के आदेश व निर्देश के क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा उपरोक्त बालक की तलाश हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज व अन्य संसाधनों की सहायता से उक्त गुमशुदा / बालक को महज एफ0आई0आई0 की सूचना के 24 घण्टे के अन्दर मुम्बई से तलाश कर उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया।

गुमशुदा बालक का विवरण-01 गुमशुदा बालक उम्र 16 वर्ष ।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण : -

1. थानाध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी

2. उ0नि0 प्रशान्त शिवहरे, चौकी प्रभारी चौकाघाट, थाना जैतपुरा कमिश्नरेट वाराणसी

3. हे0का0 कुलदीप सिंह, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी

4. का0 इंदल चौहान, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त 
काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)