रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन की ओर से रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित सभागार में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर औद्योगिक क्षेत्र में संवाद कार्यक्रम आयोजित
केंद्र सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन की ओर से रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित सभागार में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी रजत वर्मा एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न उपलब्धियों, औद्योगिक विकास तथा रोजगार सृजन पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसोसिएशन अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने कहा कि पिछले वर्षों में औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है।
उन्होंने बताया कि पहले औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें काफी जर्जर और क्षतिग्रस्त थीं, जिससे उद्यमियों और श्रमिकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के सहयोग से इन सड़कों का सीसी निर्माण कराया गया, जिससे क्षेत्र की तस्वीर बदली है और उद्योगों को भी लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि रामनगर औद्योगिक क्षेत्र आज जिले के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में शामिल है, जहां लगभग 16 हजार श्रमिकों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार उपलब्ध हो रहा है। यहां निर्मित उत्पादों की आपूर्ति देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों तक की जा रही है, जिससे क्षेत्र की पहचान राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी है। देव भट्टाचार्य ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान एसोसिएशन ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच निःशुल्क दवाओं और खाद्य सामग्री का वितरण कराया था।
इसके अलावा श्रमिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श देने के साथ आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।
उन्होंने कहा कि श्रम विभाग और उद्योग विभाग के सहयोग से नियमित रूप से शिविर आयोजित कर श्रमिकों एवं उद्यमियों की समस्याओं का समाधान कराया जाता है।
सरकार के सहयोग से एक नया प्लेज पार्क भी चंदौली में विकसित हो रहा है, जिसमे लगभग पाँच हज़ार लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, उद्यमियों और श्रमिक प्रतिनिधियों ने औद्योगिक क्षेत्र के विकास, रोजगार सृजन और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए।
अंत में सभी ने क्षेत्र के समग्र विकास और औद्योगिक प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश, सहायक आयुक्त राजधारी प्रसाद उधमियो में मुख्य रूप से अजय राय, आशीष गुप्ता, दिनेश राय, उमंग शाह,अरविंद सिंह,भारत जोतवानी,सुनील अग्रहरि, शरद अग्रसेन,शहाबुद्दीन अंसारी, संगीता चौधरी, अमित गुप्ता ,आशीष जायसवाल, श्रवण करवा , रामेश्वर केसरी, त्रिभुवन सिंह,विजय सिंह,शिवपूजन जायसवाल, रामसागर,डीके मौर्य, मनोज तिवारी,अभिषेक जायसवाल,जसपाल सिंह आदि सैकड़ो की संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे।
नगर निगम वाराणसी द्वारा शहीद उद्यान का दो माह में बदलेगा स्वरूप, सीएम ग्रिड्स योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश,8.98 करोड़ से संवरेगा शहीद उद्यान आधुनिक झूलों, फव्वारे व पाथवे के साथ 1.5 करोड़ से बनेगी हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी
रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन की ओर से रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित सभागार में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया