वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया
वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा गुमशुदा व्यक्ति/वस्तु की सकुशल बरामदगी के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक चेतगंज के नेतृत्व में दिनांक 28/29.08.2026 को थाना स्थानीय के रात्रिधिकारी महोदय को थाना क्षेत्र के लहुराबीर चौराहे पर मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला घूमती हुयी दिखायी दी । जिसको थाना स्थानीय पर लाकर महिला हेल्प डेस्क में बैठाया गया । जहां मिशन शक्ति प्रभारी द्वारा उक्त महिला की काउंसिलिंग कर उनके परिजनों का मोबाइल नम्बर प्राप्त किया गया सम्पर्क किया गया तो जानकारी हुयी कि उक्त महिला जनपद गाजियाबाद निवासिनी है । जो दिनांक 26.07.2026 को घर से डाक्टर को दिखाने के लिये निकली थी । उसके बाद वापस घर नहीं आयी तो परिजनों द्वारा थाना वेब सिटी गाजियाबाद में गुमशुदगी पंजीकृत कराया गया है । परिजनों को उक्त महिला के बरामदगी के सम्बन्ध में सूचना दी गयी ।
उक्त सूचना पर उक्त महिला के भाई व बहन उपस्थित थाना हाजा आये । जिनको गुमशुदा महिला को सुपुर्द किया गया । परिवारीजन गुमशुदा महिला को सकुशल देखकर अत्यन्त प्रसन्न होते हुए पुलिस परिवार की भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं ।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्र0नि0 विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।
2. उ0नि0 राहुल बरनवाल थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।
3. म0उ0नि0 आदर्शिका थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।
4. का0 मनीष शर्मा कुमार थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।
5. रि0का0 अलंकार थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी
सोशल मीडिया सेल,
पुलिस उपायुक्त जोन-काशी,
कमिश्नरेट वाराणसी
वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया
वाराणसी थाना लोहता में मोड़ेला तिराहे के पुलिस बूथ से 50 कदम पर गांजे का अड्डा, भांग की आड़ में चल रहा काला कारोबार, पुलिस खामोश!