वाराणसी थाना फूलपुर मनीष हत्याकांड में फरार 05 वांछित अभियुक्तों पर ₹50,000/- का पुरस्कार घोषित
वाराणसी थाना फूलपुर मनीष हत्याकांड में फरार 05 वांछित अभियुक्तों पर ₹50,000/- का पुरस्कार घोषित
वाराणसी थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम घमहापुर में एक अनियंत्रित कार द्वारा एक महिला को टक्कर मारने के उपरांत आक्रोशित परिजनों/ग्रामीणों द्वारा कार चालक मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।
उक्त घटना के संबंध में मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0-132/2026 धारा 190, 191(2), 103(2), 324(5), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए 04 अभियुक्तों मनोज प्रजापति, हरिश्चन्द्र राजभर, योगेन्द्र प्रजापति एवं अभिषेक उर्फ बुद्धू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इसी क्रम में आज दिनांक 03.05.2026 को फरार वांछित अभियुक्तों को आश्रय देने वाले 05 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनका विवरण निम्नवत है—
1. किशन कुमार पुत्र बालकिशुन, निवासी ग्राम केशवपुर, थाना नेवढ़िया, जनपद जौनपुर, उम्र लगभग 35 वर्ष
2. आशीष कुमार पुत्र स्व. रमेश कुमार, निवासी ग्राम केशवपुर, थाना नेवढ़िया, जनपद जौनपुर, उम्र लगभग 23 वर्ष
3. अजय कुमार पुत्र स्व. लालधारी, निवासी ग्राम समोगरा, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 30 वर्ष
4. प्रदीप भारद्वाज पुत्र प्यारेलाल राजभर, निवासी ग्राम रैचनपुर, थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 23 वर्ष
5. शिव मोहन राजभर पुत्र स्व. लल्लन राजभर, निवासी ग्राम समोगरा, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 22 वर्ष
प्रकरण में शेष 05 वांछित अभियुक्त—
1.आशीष राजभर पुत्र मुकुंद राजभर, 2.मनीष राजभर पुत्र मुकुंद राजभर, 3.दीपक राजभर पुत्र दिलीप राजभर, 4.गोविंद राजभर पुत्र जंगाली राजभर, 5.नागेंद्र राजभर पुत्र जंगाली राजभर, निवासीगण ग्राम घमहापुर, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी— घटना के पश्चात से लगातार फरार चल रहे हैं।
इनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
उक्त के दृष्टिगत, फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पूर्व में घोषित ₹25,000/- की पुरस्कार राशि को बढ़ाकर ₹50,000/- (पचास हजार रुपये) प्रति अभियुक्त कर दिया गया है।
पुलिस द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन
कमिश्नरेट वाराणसी