•   Wednesday, 13 May, 2026
A thief was arrested with stolen goods by Chetganj police station Varanasi.

वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा एक नफर चोर को चोरी हुए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा एक नफर चोर को चोरी हुए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना चेतगंज पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर थाना चेतगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 119/2026, धारा- 305 (d) BNS से संबंधित अभियुक्त विजय डोम उर्फ तेजसिंह पुत्र आगरे लाल निवासी सी 26/67 छोटी मलदहिया थाना चेतगंज जनपद वाराणसी उम्र करीब 46 वर्ष को चौकाघाट फ्लाईओवर ब्रिज के बगल सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के पास से दिनांक 08.05.2026 को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से चोरी गया पीतल का घंटा बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना चेतगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरणः- दिनांक- 08/05/2026 को वादी मुकदमा द्वारा अज्ञात चोर द्वारा पूजा का बर्तन व घंटा चोरी कर लेने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 119/2026 धारा 305 (d) BNS पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- विजय डोम उर्फ तेजसिंह पुत्र आगरे लाल निवासी सी 26/67 छोटी मलदहिया थाना चेतगंज जनपद वाराणसी उम्र करीब 46 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण- 01 अदद पीतल का घंटा।

गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान स्थान चौकाघाट फ्लाईओवर ब्रिज के बगल सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के पास से, दिनांक 08.05.2026, समय करीब 23.25 बजे ।

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0-119/2026, धारा- 305 (d) BNS थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।

2. मु0अ0सं0-58/2016, धारा-379, 411 भादवि थाना जीआरपी वाराणसी अनुभाग प्रयागराज

3. मु0अ0सं0-0067/2016, धारा- 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना जीआरपी वाराणसी अनुभाग प्रयागराज 4. मु0अ0सं0-160/2019, धारा-379, 411 भादवि थाना जीआरपी वाराणसी अनुभाग प्रयागराज

5. मु0अ0सं0-260/2019, धारा- 411, 414 भादवि थाना जीआरपी वाराणसी अनुभाग प्रयागराज

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्र0नि0 श्री विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी

2. उ0नि0 उ0नि0 संदीप कुमार सिंह चौकी प्रभारी नाटी इमली थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी

3. उ0नि0 राहुल बरनवाल थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी

4. का0 पुनीत कुमार थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।

5. का0 अमित कुमार थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।

6. का0 नन्द किशोर पासवान थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल 
पुलिस उपायुक्त 
जोन-काशी, कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)