•   Wednesday, 17 Jun, 2026
Action taken by Varanasi Police Station Phoolpur to arrest the wanted accused related to Non Bailabl

वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस द्वारा गैर-जमानती वारंट (NBW) से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस द्वारा गैर-जमानती वारंट (NBW) से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई

आज दिनांक 17.06.2026 को थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं न्यायालय द्वारा जारी वारंटों के प्रभावी अनुपालन हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कार्रवाई की गई। 

इसी दौरान मा० न्यायालय एडीजे/स्पेशल जज (ईसी एक्ट), जनपद वाराणसी द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में संबंधित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी।

उक्त कार्रवाई के क्रम में एसटी संख्या 984/2022, धारा 302/201 भादवि से संबंधित वांछित एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त प्रमोद विश्वकर्मा पुत्र राजमन विश्वकर्मा, निवासी ग्राम भुसौली, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 37 वर्ष को थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा उसके निवास स्थान ग्राम भुसौली से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :

1.उ0नि0 अमित कुमार पाण्डेय – थाना फूलपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।

2.  उ0नि0 आकाश गौड़ – थाना फूलपुर कमिश्नरेट वाराणसी

3. हे0का0 ओमप्रकाश यादव-  थाना फूलपुर कमिश्नरेट वाराणसी

 

 

सोशल मीडिया सेल

पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन

कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)