अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा विवेचकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा विवेचकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
आज दिनांक 09.07.2026 को बाबतपुर कार्यालय में अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नृपेन्द्र द्वारा गोमती जोन के समस्त थानों से आए विवेचकगण के साथ विवेचना निस्तारण एवं कानून-व्यवस्था के संबंध में समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आगामी श्रावण मास के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधा, संवेदनशील स्थलों की सतत निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बिना कारण लंबित विवेचनाओं का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक विवेचक द्वारा लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर आवश्यक साक्ष्य संकलित करते हुए शीघ्र अंतिम कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
प्रत्येक अभियोग के पंजीकरण के 24 घंटे के भीतर घटनास्थल का अनिवार्य निरीक्षण कर भौतिक एवं डिजिटल साक्ष्यों का संकलन, उनका विधिसम्मत अभिलेखीकरण तथा केस डायरी का समयबद्ध अद्यतन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
प्रतिदिन नियमित पैदल गश्त करने, राजमार्गों एवं प्रमुख मार्गों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन न होने देने, सूचना प्राप्त होने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही निर्धारित करने के निर्देश दिए गए।
यक्ष ऐप पर सभी आवश्यक प्रविष्टियों का नियमित एवं शुद्ध अद्यतन सुनिश्चित करने तथा ऐप आधारित कार्यप्रणाली का प्रभावी एवं पूर्ण उपयोग करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए गए।
ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से समस्त अभियोगों में एसआईडी (SID) का समयबद्ध एवं शुद्ध रूप से जनरेशन सुनिश्चित करने, जिससे विवेचना में किसी प्रकार की त्रुटि या विलंब न हो तथा प्रत्येक प्रकरण का डिजिटल रिकॉर्ड अद्यतन एवं सटीक बना रहे, के निर्देश दिए गए।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त गोमती जोन
कमिश्नरेट वाराणसी
रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
नाबालिग बालिका के यौन शोषण, आपराधिक धमकी एवं आभूषणों को कपटपूर्ण हड़पने के मामले में एक महिला अभियुक्ता सहित 3 गिरफ्तार