इंटरमीडिएट की छात्रा ने घर की छत में लगी कुंडी में रस्सी का फंदा लगाकर दी जान
वाराणसी कपसेठी थाना क्षेत्र के दादूपुर धवकलगंज बाजार में शुक्रवार को इंटरमीडिएट की छात्रा ने घर की छत में लगी कुंडी में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर कपसेठी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रदीप गुप्ता और उनकी पत्नी कंचन के बीच शुक्रवार सुबह विवाद हुआ। कंचन नाराज होकर मायके जाने लगी तो उनकी 17 साल की बेटी तनु गुप्ता भी मां के साथ ननिहाल जाने की जिद करने लगी। तनु को उसकी मां अपने साथ नहीं ले गई। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंदकर फंदा लगा लिया। देर शाम तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो पिता को शंका हुई और उन्होंने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलने के बाद अंदर का नजारा देख वह सन्न रह गए और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि तनु दो भाई-बहन में दूसरे नंबर की थी।
रिपोर्ट- संजय कुमार गुप्ता. संवाददाता थाना कपसेठी. वाराणसी
पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा नमो घाट से पुरानापुल तक बोट से भ्रमण कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया गया स्थलीय निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा पुलिस कार्यालय गोमती जोन बाबतपुर में ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं