बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया कर्मशाला का गहन निरीक्षण
बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया कर्मशाला का गहन निरीक्षण
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में आज दिनांक 07 अगस्त 2026 को महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने कर्मशाला का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने शीट मेटल शॉप, लोको फ्रेम शॉप, लोको असेंबली शॉप एवं लोको टेस्ट शॉप का विस्तृत निरीक्षण कर वहां चल रहे कार्यों की प्रगति एवं लोको उत्पादन गतिविधियों का जायजा लिया।
महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने अमृत भारत(पुश-पुल) लोको के कैब का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को इसकी निर्माण प्रक्रिया एवं तकनीकी पहलुओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने उत्पादन कार्यों में निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य इंजीनियर शैलेंद्र कुमार सिंह, मुख्य विद्युत इंजीनियर अरविंद कुमार जैन, उप महाप्रबंधक सागर, उप मुख्य विद्युत इंजीनियर सुदीप रावत एवं उप मुख्य इंजीनियर साकेत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
राजेश कुमार
जन संपर्क अधिकारी
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा साइबर अपराध समीक्षा गोष्ठी में साइबर अपराध के बदलते स्वरूप के अनुरूप पुलिसिंग में बदलाव, त्वरित कार्रवाई एवं अपराधियों के पूरे नेटवर्क पर प्रहार के दिए निर्देश
वाराणसी थाना शिवपुर पुलिस द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म करने, धमकी देने आदि के मामले से संबंधित 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार