पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी से मिले व्यापारी नेता श्रवण जायसवाल कहा कि कुंवर चन्द्र गुप्ता पर जानलेवा हमला व 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले लोगों की गिरफ्तारी से कतरा रही है जौनपुर पुलिस
पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी से मिले व्यापारी नेता श्रवण जायसवाल कहा कि कुंवर चन्द्र गुप्ता पर जानलेवा हमला व 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले लोगों की गिरफ्तारी से कतरा रही है जौनपुर पुलिस
जौनपुर:- सिकरारा थाना के खपरहां बाजार के व्यापारी कुंवर चन्द्र गुप्ता के ऊपर हुये जानलेवा हमला और 50 लाख की रंगदारी के विरोध में व्यापारी नेता श्रवण जायसवाल की अगुवाई में व्यापारियों ने पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी से मिलकर ज्ञापन दिया।
इस मौके पर व्यापारी नेता श्रवण जायसवाल ने जनपद में सिलसिलेवार आपराधिक घटना का वर्णन करते हुये कहा कि समय रहते पुलिस प्रशासन उक्त घटना का खुलासा नहीं किया तो इसके गम्भीर प्रणाम देखने को मिल सकते हैं। हम व्यापारी को न्याय दिलाने के लिये कोई भी कोर—कसर बाकी नहीं रखेंगे। अगर पुलिस प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दिया तो व्यापारी समूह आन्दोलन का रास्ता अपनाते हुये बड़ा निर्णय ले सकता है जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। व्यापारियों के साथ हो रहे अत्याचार लूट की अपराधी घटनाओं को लेकर व्यापारी नेता ने चिन्ता जताते हुये कहा कि व्यापारियों के साथ जितनी भी घटनाएं हो रही हैं, इसके लिये पुलिस की ही जिम्मेदार है। इस अवसर पर तमाम व्यापारियों की उपस्थिति रही।
रिपोर्ट- हृदय नरायण जायसवाल.. जौनपुर
पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा नमो घाट से पुरानापुल तक बोट से भ्रमण कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया गया स्थलीय निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा पुलिस कार्यालय गोमती जोन बाबतपुर में ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं