नगर निगम वाराणसी द्वारा शाम तक अठत्तर ट्रक लिदा पचौनी का हुआ निस्तारण व सभी मस्जिदों एवं ईदगाहों के पास हुआ सफाई एवं चूने का छिड़काव किया गया
नगर निगम वाराणसी द्वारा शाम तक अठत्तर ट्रक लिदा पचौनी का हुआ निस्तारण व सभी मस्जिदों एवं ईदगाहों के पास हुआ सफाई एवं चूने का छिड़काव किया गया
नगर निगम:; वाराणसी द्वारा बकरीद के त्योहार पर लिदा पचौनी के निस्तारण हेतु पूर्व से तैयारी की गई थी। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर पूरे शहर में लिदा पचौनी के निस्तारण हेतु 68 स्थानों को चिन्हित किया गया था, जहां से उसे ट्रकों पर लादकर करसड़ा स्थित प्लांट पर निस्तारण के लिए भेजा जा रहा था।।
सभी 68 स्थानों पर गाड़ियों की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई थी, जिससे एक के भरने पर तत्काल दूसरी गाड़ी लगा दी जाती थी।
जोनल स्वच्छता अधिकारी रवि चंद्र निरंजन लगातार सभी प्वाइंट का निरीक्षण कर रहे थे तथा सभी को निस्तारण हेतु निर्देशित कर रहे थे।
नगर निगम द्वारा लिदा पचौनी ट्रकों पर भरने के बाद उसे ढंक कर करसड़ा पर निस्तारण के लिए भेजा जा रहा था।
नगर निगम द्वारा सभी स्वास्थ्य निरीक्षकों को दिए गए निर्देश के अनुसार नगर के सभी मस्जिदों एवं ईदगाहों के पास सफाई एवं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल, वाराणसी
पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा नमो घाट से पुरानापुल तक बोट से भ्रमण कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया गया स्थलीय निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा पुलिस कार्यालय गोमती जोन बाबतपुर में ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं