सीएम योगी ने बंगाल जीत पर काशी विश्वनाथ एवं बाबा कालभैरव का किया दर्शन-पूजन
सीएम योगी ने बंगाल जीत पर काशी विश्वनाथ एवं बाबा कालभैरव का किया दर्शन-पूजन..

वाराणसी:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी आए और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं बाबा कालभैरव मंदिर जाकर विधिवत् दर्शन पूजन किया।
मुख्यमंत्री बड़ा लालपुर स्थित चांदमारी निवासी राजीव कृष्ण के आवास पर गए। जहां आयोजित शादी के अवसर पर उन्होंने परिवार जनों को बधाई दी।
इस अवसर पर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल, आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ दयाशंकर मिश्र 'दयालु', एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डॉ अवधेश सिंह आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा चोरी, मारपीट आदि के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस पेंशनर्स के साथ की गोष्ठी, 80 एवं 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित