चन्दौली दबंग ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से पंगा पडा महगा बल पूर्वक पिता पुत्र को जेल भेजा गया
चन्दौली दबंग ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से पंगा पडा महगा बल पूर्वक पिता पुत्र को जेल भेजा गया
चंन्दौली जिले के शहाबगंज विकास क्षेत्र अंतर्गत सैदूपुर तालाब पर अवैध अतिक्रमण ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चकिया के हटाने के बावजूद भी अतिक्रमण कारी नही हटे ।स्मरण रहे कि सैदूपुर में ग्राम समाज की 7 विश्वा भूमि जो तहसील के नक्शे में बंजर भूमि के नाम से अंकित थी। जिस पर पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से अतिक्रमण कारी कब्जा कर अपना कब्जा जमाए हुए थे। जिसे चकिया के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कुछ माह पहले कब्जा मुक्त कराया था । तथा उक्त भूमि को पुलिस चौकी निर्माण के लिए चकिया थाना प्रभारी निरीक्षक को सपुर्द भी कर दिया गया था पर हटाये गये अतिक्रमण भूमि को पुलिस नही ले सकी जिससे अतिक्रमणकारियों ने पुनः अपना कब्जा जमा लिया।
जिसकी पुनः शिकायत पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एक बार फिर मौके पर पहुंचे और सामने रहकर बुलडोजर लगाकर पूरी तरह से अवैध कब्जे को ध्वस्त करा दिया और कब्जा मुक्त हुए भूमि को पुलिस प्रशासन को सौंप दिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर कानून का उल्लंघन करने वाले अतिक्रमण कारी मेवालाल तथा उसके पुत्र चंदन मौर्या को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । वहीं अतिक्रमण से पूरी तरह मुक्त हुई भूमि में पुलिस चौकी निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा पुलिस कार्यालय गोमती जोन बाबतपुर में ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण कर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित; स्वतंत्रता दिवस पर काशी को पुलिस की नई सौगात, 100 म