चन्दौली पर्यावरण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई संपन्न
चन्दौली पर्यावरण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई संपन्न
चंदौली जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा नदी में नालो के माध्यम गिरने वाले गंदे पानी, कूड़ा करकट वाले जगहों का चिन्हित कर रोकने के लिए जरूरी कदम उठाया जाय।गंगा किनारे बसे गांववासियों को जागरूक करे कि खुले में शौच न करे ना ही किसी प्रकार का कूड़ा करकट गंगा नदी में न डाले। मृत पशुओं को गंगा में प्रवाहित न करके उसको गड्ढा खोदकर ऊपर से मिट्टी से अच्छे से ढक दे ताकी कोई मांसाहारी जानवर या आवारा कुत्ते उसको बाहर न निकाल सके। साथ ही गंगा किनारे अधिक से अधिक बृक्षारोपण करे लोगों को पर्यावरण बचाने हेतु जागरूक करें। जिससे पर्यावरण भी शुद्ध रहेगा और गंगा किनारों पर बाढ़ से कटान में कमी लाया जा सके।
इस अवसर पर बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अजितेंद्र नारायण,वनाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उपायुक्त उद्योग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा पुलिस कार्यालय गोमती जोन बाबतपुर में ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण कर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित; स्वतंत्रता दिवस पर काशी को पुलिस की नई सौगात, 100 म