चंदौली मुग़लसराय कोतवाली पुलिस ने घर से लापता हुए तीन किशोरियों को सकुशल बरामद
चंदौली मुग़लसराय कोतवाली पुलिस ने घर से लापता हुए तीन किशोरियों को सकुशल बरामद
कर उनके परिजनों को सौंप दिया. मुगलसराय इंस्पेक्टर ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव और कस्बे से तीन किशोरी विद्यालय में पढ़ने निकली थी. तीनों लापता हो गई थी.
परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई के लिए पुलिस टीम गठित की. टीम ने तत्परता दिखाते हुए सर्विलांस की सहायता से लापता तीनों किशोरियों को बनारस नारद घाट से सकुशल बरामद कर लिया.
जानकारी के अनुसार बीते 18 नवंबर को किशोरी की मां ने लिखित तहरीर देकर मुगलसराय कोतवाली में बताया कि उनकी बेटी 17 नवंबर दिन सोमवार की सुबह अपने दो सहेलियों के साथ नगर के एक विद्यालय में पढ़ने गई थी. छुट्टी होने के बाद देर शाम उनकी बेटी घर नहीं लौटी. मां ने पहले सोचा की बेटी अपने दोनों सहेलियों के घर चली गई होगी. शाम होने पर सहेलियों के घर पर संपर्क किया तो वहा भी कोई जानकारी नहीं मिली.
इसके बाद घबराई मां ने मुगलसराय कोतवाली पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी और बेटी को सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई.
मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने टीम ने सर्विलांस और अन्य सहायता से लापता तीनों किशोरियों को बनारस नारद घाट से सकुशल बरामद कर लिया.
पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा नमो घाट से पुरानापुल तक बोट से भ्रमण कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया गया स्थलीय निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा पुलिस कार्यालय गोमती जोन बाबतपुर में ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं