वाराणसी थाना चोलापुर पुलिस द्वारा प्राणघातक हमला कर गम्भीर रुप से घायल करने के मामलें से सम्बन्धित 01 नफर नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त एक अदद स्टील व साइकिल की चेन से बना हथियार बरामद
वाराणसी थाना चोलापुर पुलिस द्वारा प्राणघातक हमला कर गम्भीर रुप से घायल करने के मामलें से सम्बन्धित 01 नफर नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त एक अदद स्टील व साइकिल की चेन से बना हथियार बरामद
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा गुमशुदा/अपहृता की बरामदगी तथा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे व सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व मे थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 0222/2026 धारा 109 (1) बी०एन०एस० से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त अजीत राजभर पुत्र राम प्रसाद निवासी रैचन्दपुर थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी को दिनांक 06.06.2026 को समय 18.50 बजे थाना चोलापुर क्षेत्रांतर्गत बनियापुर रिंग रोड से गिरफ्तार करते हुए कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद स्टील व साइकिल की चेन से बना हथियार बरामद किया गया। उक्त के संबंध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक 06.06.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना चोलापुर पर, प्रतिवादीगण द्वारा वादी की पुत्रियों पर प्राणघातक हमला कर गम्भीर रुप से घायल कर देने के सम्बन्ध मे प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसके आधार पर थाना चोलापुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना म०उ0नि0 संध्या जायसवाल द्वारा सम्पादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. अजीत राजभर पुत्र राम प्रसाद निवासी रैचन्दपुर थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 25 वर्ष।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
थाना चोलापुर क्षेत्रांतर्गत बनियापुर रिंग रोड से, दिनांक 06.06.2026 समय 18:50 बजे ।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 0222/2026 धारा 109 (1) बी0एन0एस० थाना चोलापुर कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. म0उ0नि0 संध्या जायसवाल थाना चोलापुर कमि० वाराणसी।
2. हे0का0 महेन्द्र यादव थाना चोलापुर कमि० वाराणसी।
3. हे0का0 नमो नारायण पाण्डेय थाना चोलापुर कमि० वाराणसी।
4. रि0का0 कमल कुमार थाना चोलापुर कमि० वाराणसी।
5. रि0म0का0 अनुप्रिया थाना चोलापुर कमि० वाराणसी।
रिपोर्ट- डॉ विनय सिंह..चोलापुर
वाराणसी थाना चितईपुर पुलिस द्वारा बंद मकान से चोरी करने वाले 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार, चोरी किए गए आभूषण व अन्य सामान कुल कीमत करीब 15 लाख रूपये बरामद
वाराणसी थाना चोलापुर पुलिस द्वारा प्राणघातक हमला कर गम्भीर रुप से घायल करने के मामलें से सम्बन्धित 01 नफर नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त एक अदद स्टील व साइकिल की चेन से बना हथियार बरामद