•   Thursday, 02 Jul, 2026
Cholapur police of Varanasi police station arrested the named accused in the case of luring and taki

वाराणसी थाना चोलापुर पुलिस द्वारा किशोरी को बहला-फुसला कर ले जाने के मुकदमे से संबंधित नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना चोलापुर पुलिस द्वारा किशोरी को बहला-फुसला कर ले जाने के मुकदमे से संबंधित नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 0261/2026 धारा 137(2), 87, 61 (2) बी0एन0एस० थाना चोलापुर कमि० वाराणसी से संबंधित नामजद अभियुक्त विकास पुत्र लल्लन राम निवासी ग्राम रौनाखुर्द थाना चोलापुर कमि० वाराणसी को दिनांक 01.07.2026 को समय करीब 07.10 बजे थाना चोलापुर क्षेत्रांतर्गत कटहलगंज से मोहाव को जाने वाली सड़क से गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

दिनांक 28.06.2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना चोलापुर पर, वादिनी मुकदमा की नाबालिग पुत्री उम्र करीब 17 वर्ष को प्रतिवादीगण के द्वारा बहला फुसलाकर कही ले जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसके आधार पर थाना चोलापुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना उ0नि0 महेश कुमार जायसवाल द्वारा सम्पादित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

विकास पुत्र लल्लन राम निवासी ग्राम रौनाखुर्द थाना चोलापुर कमि० वाराणसी उम्र करीब 25 वर्ष।

गिरफ्तारी दिनांक, समय व स्थान-

थाना चोलापुर क्षेत्रांतर्गत कटहलगंज से मोहाव को जाने वाली सड़क से, दिनांक 01.07.2026 को समय करीब 07.10 बजे ।

आपराधिक इतिहास-

मु0अ0सं0 0261/2026 धारा 137(2), 87, 61 (2) बी0एन0एस0 थाना चोलापुर कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. उ0नि0 महेश कुमार जायसवाल थाना चोलापुर कमि० वाराणसी।

2. हे0का0 अवधराज यादव थाना चोलापुर कमि० वाराणसी।

3. रि0का0 विक्रम सिंह यादव थाना चोलापुर कमि० वाराणसी।

रिपोर्ट- डॉ विनय सिंह..चोलापुर
Comment As:

Comment (0)