साइबर क्राइम कमिश्नरेट वाराणसी का Cy-Vazra अभियान: अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 08 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 11 मोबाइल फोन एवं ₹68,275/- नगद बरामद
साइबर क्राइम कमिश्नरेट वाराणसी का Cy-Vazra अभियान अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ 8 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार 11 मोबाइल फोन एवं ₹68,275/- नगद बरामद
उत्तर प्रदेश में साइबर अपराध एवं साइबर अपराधियों के विरुद्ध पुलिस महानिदेशक (DGP) उत्तर प्रदेश, राजीव कृष्णा द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी महत्वाकांक्षी 'साइबर वज्र (CY-Vazra)' अभियान के अंतर्गत पुलिस आयुक्त, कमिश्ररेट वाराणसी, मोहित अग्रवाल द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त (अपराध) सुश्री नीतू कादयान एवं अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) नृपेन्द्र के कुशल निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर क्राइम) विनय द्विवेदी के प्रभावी पर्यवेक्षण में थाना साइबर क्राइम कमिश्ररेट वाराणसी की विशेष टीम द्वारा प्राप्त गोपनीय सूचना पर त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए थाना कैण्ट क्षेत्र में संचालित एक संगठित अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया गया।
कार्यवाही के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी का संचालन करने वाले 08 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 11 अदद मोबाइल फोन, ₹68,275/- नगद एवं ऑनलाइन सट्टेबाजी से सम्बन्धित महत्वपूर्ण डिजिटल एवं भौतिक साक्ष्य बरामद किए गए।
प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं तकनीकी सहयोगियों की भूमिका की गहन विवेचना की जा रही है।
अपराध करने का तरीका (Modus Operandi)
जांच एवं पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण एक संगठित गिरोह के रूप में "भाग्यलक्ष्मी- https://playbhagyalaxmi.org/" नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी का संचालन कर रहे थे।
गिरोह द्वारा स्थानीय स्तर पर ग्राहकों से संपर्क स्थापित कर उन्हें ऑनलाइन सट्टा खेलने हेतु वेबसाइट का लिंक उपलब्ध कराया जाता था।
खिलाड़ियों से नगद एवं ऑनलाइन माध्यम से धनराशि प्राप्त कर विभिन्न समय स्लॉट में अंक आधारित सट्टा खिलाया जाता था।
प्रत्येक टिकट के माध्यम से खिलाड़ियों का पंजीकरण कर वेबसाइट पर परिणाम घोषित किए जाते थे।
जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह द्वारा सुनियोजित षड्यंत्र के तहत सर्वाधिक चयनित नंबरों का विश्लेषण कर वेबसाइट संचालकों के माध्यम से परिणामों हेरफेर कराई जाती थी, जिससे अधिकांश खिलाड़ियों को आर्थिक हानि होती थी तथा गिरोह अवैध लाभ अर्जित करता था।
ग्राहकों से सम्पर्क बनाए रखने, भुगतान प्राप्त करने एवं नेटवर्क संचालित करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप एवं अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का व्यापक उपयोग किया जा था।
बरामद मोबाइल फोन के प्रारम्भिक परीक्षण में ऑनलाइन सट्टेबाजी से सम्बन्धित व्हाट्सएप ग्रुप, चैट, ऑडियो रिकॉर्डिंग, भुगतान विवरण, हिसाब-किताब एवं -महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए हैं, जिनका विस्तृत डिजिटल फोरेंसिक विश्लेषण कराया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर कुल 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनका विवरण निम्नवत् हैः-
1. पवन अग्रहरि (उम्र 31 वर्ष) पुत्र मुन्नु लाल अग्रहरि, निवासी मकान संख्या-203, सदर बाजार, थाना कैण्ट, जनपद वाराणसी।
2. अंशुमान चन्द्र (उम्र 30 वर्ष) पुत्र स्व. रमेश कुमार, निवासी मकान संख्या-19, सदर बाजार, थाना कैण्ट, जनपद वाराणसी।
3. दीपक कुमार गुप्ता (उम्र 30 वर्ष) पुत्र सूरज कुमार गुप्ता, निवासी मकान संख्या-232, सदर बाजार, थाना कैण्ट, जनपद वाराणसी।
4. शिव कुमार साहनी (उम्र 50 वर्ष) पुत्र स्व. केदार माँझी, निवासी मकान संख्या-डी-5/91, त्रिपुरा भैरवी घाट, थाना दशाश्वमेध, जनपद वाराणसी।
5. मो. खुर्शीद (उम्र 35 वर्ष) पुत्र स्व. मो. सिद्दीकी, निवासी मकान संख्या-122, सदर बाजार, थाना कैण्ट, जनपद वाराणसी।
6. ललित मोहन उर्फ सोनू (उम्र 30 वर्ष) पुत्र स्व. जगदीश नारायण, निवासी मकान संख्या-47, सदर बाजार, थाना कैण्ट, जनपद वाराणसी।
7. विकास कुमार गुप्ता उर्फ विक्की (उम्र 28 वर्ष) पुत्र स्व. राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, निवासी मकान संख्या-32, सदर बाजार, थाना कैण्ट, जनपद वाराणसी
8. सुनील कुमार (उम्र 53 वर्ष) पुत्र स्व. राम जी गुप्ता, निवासी ए-20/9, नचनी कुआँ, थाना आदमपुर, जनपद वाराणसी। वर्तमान पता फुलवरिया, थाना कैण्ट, जनपद वाराणसी।
बरामदगी का विवरण (Details of Recovery)
11 अतर मोबाइल फोन (एण्ट्रीय एवं आईफो
औनलाइन सहेबाजी से सम्बन्धित पर्वमा किताब एवं अन्य डिजिटल माध्य
विधिक कार्यवाही
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 31/2026 धारा 318(4), 61(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS), बारा 66D सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम तथा धारा 1.3 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामद डिजिटल उपकरणों का विस्तृत परीक्षण कराया जा रहा है तथा गिरोह के अन्य सदस्यों, वित्तीय लाभार्थियों एवं तकनीकी सहयोगियों की पहचान कर उनके विष्द्ध भी कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-साइबर क्राइम थाना वाराणसी।
प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह
निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद
निरीक्षक श्री विपिन यादव
उ०नि० आलोक सिंह यादव
उ0नि0 संजीव कनौजिया
उ0नि0 आलोक रंजन सिंह
उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार
उ0नि0 विवेक सिंह
हे०का) पुनिता यादव
म०हे0का0 साधना सिह
हे0का0 रजनीकांत
हे0का0 चन्द्रशेखर यादव
हे0का0 देवेन्द्र यादव
का० पृथ्वीराज सिंह
का० सूर्यभान सिंह
आ० मनीष कुमार सिंह
साइबर क्राइम पुलिस वाराणसी द्वारा आमजन हेतु सावधानी एवं जागरूकता संदेश
का० अंकित प्रजापति
आ० अवनीश सिंह
आ० दिलीप कुमार
का० मो० परवेज
आ० मुकेश कुमार
आ० त्रिलोकी नाथ
आ० सूर्यकुमार
आ० धर्मेन्द्र यादव
आ० रवीन्द्र यादव
म०आ० प्रीति सिंह
म०आ० संगीता देवी
म०आ० अंकिता सिंह
का० वन्दना कुमारी
हे0का0 विजय कुमार (सरकारी वाहन चालक - यूपी 65 एजी 1071)
किसी भी प्रकार की ऑनलाइन सट्टेबाजी, जुआ अथवा त्वरित लाभ देने वाले ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से दूर रहें।
सोशल मीडिया अथवा मैसेजिंग एप के माध्यम से प्राप्त किसी भी संदिग्ध गेमिंग अथवा बेटिंग लिंक पर क्लिक न करें।
अनधिकृत वेबसाइटों या एप्लीकेशनों के माध्यम से धनराशि का निवेश अथवा भुगतान करने से पूर्व उनकी वैधता की जांच अवश्य करें।
यदि कोई व्यक्ति ऑनलाइन सट्टेबाजी अथवा त्वरित लाभ का प्रलोभन देता है तो तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा साइबर क्राइम थाना को सूचित करें।
दर्ज कराएं।
किसी भी प्रकार की साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकाय
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त (अपराध)
कमिश्नरेट
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
साइबर क्राइम कमिश्नरेट वाराणसी का Cy-Vazra अभियान: अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 08 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 11 मोबाइल फोन एवं ₹68,275/- नगद बरामद