पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत होटल, ढाबा एवं प्रतिष्ठान संचालकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर दिए आवश्क दिशा निर्देश
पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत होटल, ढाबा एवं प्रतिष्ठान संचालकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर दिए आवश्क दिशा निर्देश
नृपेन्द्र कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन द्वारा थाना मिर्जामुराद परिसर में आगामी पवित्र श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कांवड़ मार्ग पर स्थित होटल, ढाबा, चिकित्सालयों के संचालकों तथा अन्य सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।
गोष्ठी में सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब, प्रभारी निरीक्षक मिर्जामुराद एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
कांवड़ यात्रा के दौरान सभी होटल, ढाबा, चिकित्सालय एवं अन्य प्रतिष्ठान संचालक श्रद्धालुओं के प्रति सदैव विनम्र, सम्मानजनक एवं सहयोगपूर्ण व्यवहार रखें तथा किसी भी प्रकार के विवाद, अभद्रता या अनुचित आचरण से पूर्णतः बचें।
सभी होटल, ढाबा एवं प्रतिष्ठानों पर साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, शौचालय तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, ताजगी एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा मिलावटी, बासी अथवा मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाद्य सामग्री का विक्रय या उपयोग किसी भी स्थिति में न किया जाए।
सभी होटल, ढाबा एवं भोजनालय अपने प्रतिष्ठान पर खाद्य पदार्थों की स्पष्ट एवं पठनीय रेट लिस्ट प्रदर्शित करें तथा निर्धारित मूल्य से अधिक राशि किसी भी दशा में ग्राहकों से वसूल न करें।
प्रतिष्ठानों के बाहर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न किया जाए तथा वाहनों की पार्किंग सुव्यवस्थित रखी जाए, जिससे कांवड़ मार्ग पर यातायात बाधित न हो और आवागमन सुचारु बना रहे।
किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन अथवा गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस या डायल-112 को सूचित करें तथा पुलिस जांच एवं आवश्यक कार्रवाई में पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
धार्मिक भावनाओं को प्रभावित करने वाली अफवाहों एवं भ्रामक सोशल मीडिया पोस्टों पर ध्यान न दें और बिना सत्यापन किसी भी प्रकार की सूचना का प्रसारण या साझा करने से बचें।
होटल, ढाबा एवं प्रमुख प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर उन्हें निरंतर क्रियाशील रखा जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर जांच के लिए पुलिस को संबंधित सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराई जाए।
कांवड़ मार्ग पर एम्बुलेंस, पुलिस, अग्निशमन एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों का निर्बाध आवागमन सुनिश्चित किया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान किया जाए।
किसी भी विवाद, झगड़े अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित स्थिति उत्पन्न होने पर स्वयं कार्रवाई करने के बजाय तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें तथा कानून अपने हाथ में लेने से बचें।
होटल एवं ढाबा संचालक अपने सभी कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं तथा किसी भी संदिग्ध अथवा सत्यापन रहित व्यक्ति को रोजगार या आश्रय देने से पूर्णतः बचें।
सभी नागरिक आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं शांति बनाए रखते हुए कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सकुशल एवं निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।
मीट, मछली एवं मुर्गा विक्रेता कांवड़ यात्रा अवधि में शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करें, स्वच्छता बनाए रखें तथा धार्मिक संवेदनशीलता और कानून-व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन
पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा श्रावण मास में कांवड़ियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता, विश्राम कैम्प, आरक्षित लेन, पुलिस चौकियां, पीआरवी, प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु भ्रमण
पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत होटल, ढाबा एवं प्रतिष्ठान संचालकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर दिए आवश्क दिशा निर्देश