•   Monday, 15 Jun, 2026
Director General of Police Uttar Pradesh Rajeev Krishna inaugurated the guest house gym and cricket ground at the Commissionerate Varanasi Police Line and held a review meeting regardi

उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा द्वारा कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस लाइन में गेस्ट हाउस, जिम एवं क्रिकेट ग्राउंड का उद्घाटन तथा कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत समीक्षा बैठक सम्पन्न

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा द्वारा कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस लाइन में गेस्ट हाउस, जिम एवं क्रिकेट ग्राउंड का उद्घाटन तथा कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत समीक्षा बैठक सम्पन्न

उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा द्वारा कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस लाइन में नव निर्मित गेस्ट हाउस, अत्याधुनिक जिम एवं क्रिकेट ग्राउंड का विधिवत उद्घाटन किया गया। 

इसके उपरांत उन्होंने अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा एवं पुलिस कार्यप्रणाली की व्यापक समीक्षा बैठक कर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

थानों पर प्राप्त होने वाले समस्त प्रार्थना-पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण थाना स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए। 

साथ ही शिकायतकर्ताओं के प्रति पुलिस का व्यवहार सदैव सौम्य, संवेदनशील एवं सम्मानजनक रहे तथा जनसुनवाई की गुणवत्ता को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जाएं।

थाना दिवस एवं तहसील दिवस के आयोजन को और अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाते हुए प्राप्त शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।

ZFD (Zero Fatality District) एवं RTC (Reduce Traffic Congestion) से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सड़क दुर्घटनाओं एवं यातायात जाम में कमी लाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने, सीसी टीमों की जवाबदेही बढ़ाने तथा बेहतर सुपरविजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 

ज़ीरो फेटलिटी डिस्ट्रिक्ट (ZFD) अभियान के अंतर्गत चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। 

इसके लिए पुलिस द्वारा लोक निर्माण विभाग (PWD), राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही कराई जाए, जिससे सड़क दुर्घटनाओं एवं जनहानि में प्रभावी कमी लाई जा सके।

महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के दृष्टिगत मिशन शक्ति, महिला परामर्श केन्द्रों एवं जनसुनवाई व्यवस्था की समीक्षा की गई। महिला संबंधी मामलों में गुणवत्तापूर्ण काउंसलिंग, नियमित फीडबैक एवं संवेदनशील पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध विवेचना एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान पर विशेष बल देते हुए निर्देशित किया गया कि सामान्य प्रकृति के अभियोगों का निस्तारण 60 दिवस तथा जघन्य अपराधों (Heinous Crimes) की विवेचना 90 दिवस की निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

साइबर अपराध नियंत्रण की समीक्षा करते हुए साइबर अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने, वित्तीय रिकवरी (Lien Amount) बढ़ाने तथा साइबर हेल्पलाइन के त्वरित रिस्पांस को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। साथ ही कमिश्नरेट वाराणसी की साइबर टीम के कार्यों की सराहना की गई।

मंदिर परिसर में ड्यूटीरत पुलिस बल श्रद्धालुओं के प्रति पूर्ण संवेदनशीलता, शालीनता एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखते हुए ‘नो-टच पॉलिसी’ का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करे। साथ ही उनका आचरण, संवाद एवं व्यवहार उच्च कोटि का, विनम्र तथा जनविश्वास को सुदृढ़ करने वाला हो।

गंगा घाटों पर स्थापित डीप वाटर बैरिकेडिंग, जल पुलिस की कार्यप्रणाली एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए जल पुलिस कर्मियों को नियमित प्रशिक्षण प्रदान कर उनकी कार्यकुशलता एवं आपदा प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक के उपरांत पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्णा ने जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर उनके सुझाव प्राप्त किए तथा जनसहभागिता आधारित पुलिसिंग को और सुदृढ़ बनाने पर बल दिया।

तत्पश्चात आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस महानिदेशक ने मा० मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में प्रदेश में लागू जीरो टॉलरेंस नीति, महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति, यातायात प्रबंधन, साइबर अपराध नियंत्रण एवं अपराधों में आई कमी को उत्तर प्रदेश पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए मीडिया के प्रश्नों का उत्तर दिया।

उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा ने कमिश्नरेट वाराणसी के पुलिस लाइन में नव निर्मित गेस्ट हाउस, अत्याधुनिक जिम एवं क्रिकेट ग्राउंड का उद्घाटन किया गया। 

इसके उपरांत उन्होंने अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा करते हुए पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, तकनीक-संचालित तथा जनोन्मुखी बनाने के निर्देश दिए। 

समीक्षा के दौरान जनसुनवाई को अधिक प्रभावी बनाने, थानों पर प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा शिकायतकर्ताओं के प्रति संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। 

उन्होंने थाना दिवस एवं तहसील दिवस को अधिक परिणामोन्मुख बनाने, महिला सुरक्षा एवं मिशन शक्ति के प्रभावी क्रियान्वयन, साइबर अपराधों पर कठोर नियंत्रण तथा नवीन आपराधिक कानूनों के अंतर्गत समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

साथ ही ZFD एवं RTC प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स के निराकरण के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। 

बैठक में मंदिर एवं घाट क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था, ‘नो-टच पॉलिसी’ के अनुपालन तथा जल पुलिस की कार्यकुशलता बढ़ाने संबंधी निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से संवाद स्थापित कर जनसहभागिता आधारित पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया।

सोशल मीडिया सेल

    पुलिस आयुक्त,

        वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)