नाला सफाई से असंतुष्ट, दिया कार्रवाई का निर्देश, महापौर वाराणसी ने किया चितईपुर क्षेत्र के नालों का निरीक्षण, बरसात में नागरिकों को जलभराव से बचाने की कवायद
नाला सफाई से असंतुष्ट, दिया कार्रवाई का निर्देश, महापौर वाराणसी ने किया चितईपुर क्षेत्र के नालों का निरीक्षण, बरसात में नागरिकों को जलभराव से बचाने की कवायद
वाराणसी:- बरसात से पहले शहर की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के अपने प्रयासों के तहत महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सोमवार को चितईपुर क्षेत्र में नाला सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया।
कार्य में लापरवाही और असंतोषजनक प्रगति पाए जाने पर महापौर ने संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात के दौरान किसी भी नागरिक को जल निकासी की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए नालों की सफाई समय रहते सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान महापौर के साथ अपर नगर आयुक्त सविता यादव, मुख्य अभियंता आरके सिंह सहित नगर निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा पुलिस कार्यालय गोमती जोन बाबतपुर में ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण कर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित; स्वतंत्रता दिवस पर काशी को पुलिस की नई सौगात, 100 म