•   Sunday, 24 May, 2026
District Banished/Top 10 Criminal (Zone Level)/Mafia/HS Golu Yadav arrested by Varanasi Police Team

वाराणसी थाना रोहनियां पुलिस टीम द्वारा जिला बदर/टाप 10 अपराधी (जोन स्तर)/माफिया / एच.एस. गोलू यादव गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना रोहनियां पुलिस टीम द्वारा जिला बदर/टाप 10 अपराधी (जोन स्तर)/माफिया / एच.एस. गोलू यादव गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, वांछित/फरार अभियुक्तों तथा जिलाबदर/एचएस अपराधियों की निगरानी/चेकिंग हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के कुशल नेतृत्व मे थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा जिला बदर / टाप 10 अपराधी (जोन स्तर)/माफिया/ एच.एस. गोलू यादव पुत्र शम्भू नाथ यादव निवासी बेटावर थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी को जिला बदर होने के बावजूद भी वाराणसी में अपने घर चोरी छिपे रहने व आदेश का उल्लंघन करने पर आज दिनांक 24.05.2026 समय करीब 11.30 बजे सीपैट कालेज करसड़ा थाना रोहनियां से गिरफ्तार किया गया व साथ में मिले वाहन को मौके पर दस्तावेज ना होने के कारण सीज किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना रोहनिया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0156/2026 धारा 3/10 उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधि0 1970 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

गोलू यादव उर्फ संदीप यादव पुत्र शम्भू नाथ यादव निवासी बेटावर थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 29

वर्ष।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय

दिनांक 24.05.2026 को समय 11.30 बजे, सीपैट कालेज करसड़ा थाना रोहनिया से।

आपराधिक इतिहास -

उक्त अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न थानो पर कुल 51 अभियोग पंजीकृत हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।

2. उ0नि0 अमित सिंह थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।

3. उ0नि0 धर्मेन्द्र राजपूत थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।

4. हे0का0 अमरनाथ यादव थाना रोहनियां कमि० वाराणसी ।

5. हे0का0 चन्द्रदीप मौर्या थाना रोहनियां कमि० वाराणसी ।

6. का0 अवनीश यादव थाना रोहनियां कमि० वाराणसी ।

7. का0 विशाल कुमार गौड़ थाना रोहनियां कमि० वाराणसी ।

8. का0 धनन्जय सिंह थाना रोहनियां कमि० वाराणसी ।

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)