आधार सेवा केंद्र लहरतारा सेंटर पर मैनेजमेंट लापरवाही का आलम झुलस रहें हैं आम लोग, चिलचिलाती धूप कही बरसा न दे मौत की कहर
आधार सेवा केंद्र लहरतारा सेंटर पर मैनेजमेंट लापरवाही का आलम झुलस रहें हैं आम लोग, चिलचिलाती धूप कही बरसा न दे मौत की कहर
आपको बता दे लहरतारा चौराहा पुलिस चौकी की चंद दूरी पर राजू गुप्ता पुत्र बाँके साव के मकान में स्थित आधार सेवा केंद्र पर चिलचिलाती धूप में आम जनमानस अपना आपा खोती नजर आ रही है।
जब कि चिलचिलाती धूप और गर्मी (Heatwave) के कारण लू (Heat Stroke), डिहाइड्रेशन, त्वचा पर चकत्ते, फूड पॉइजनिंग, तेज सिरदर्द और दस्त जैसी बीमारियां के लोग शिकार हो रहें है।
जब की आधार सेवा केंद्र के मैनेजमेंट के पास अंदर बैठने की वैकल्पिक व्यवस्था लेकिन आम जनमानस को नजरअंदाज करते हुए हैं उन्हें धूम में खड़ा करवाता है।
लेकिन वही स्किन चिकित्सक डा. सुनील सिंह का कहना है इस चिलचिलाती धूप से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीएं या पानी की बोतल को साथ लेकर चले, सूती कपड़े पहनें, अगर अति आवश्यक न हो तो धूप में बाहर जाने से बचें और इलेक्ट्रोलाइट्स का सेवन करें।
वही आइएमए अध्यक्ष डा. अनुराग टण्डन ने कहा कि हीटस्ट्रोक गंभीर होने पर तुरंत नेशनल हेल्थ पोर्टल या किसी चिकित्सक से संपर्क करें।
चिलचिलाती धूप से होने वाली प्रमुख बीमारियां और समस्याएं:
लू लगना (Heat Stroke): यह एक गंभीर स्थिति है जिसमें शरीर का तापमान (52) से ऊपर जा सकता है। लक्षण: सूखी त्वचा, तेज धड़कन, बेहोशी और भ्रम।
वही डा. अमित सिंह ने कहा की डिहाइड्रेशन (पानी की कमी): शरीर में पानी की कमी से अत्यधिक प्यास, कमजोरी, चक्कर आना और गहरे रंग का पेशाब आना। उन्होंने कहा कि यह आधार सेवा केंद्र की घोर लापरवाही है वैकल्पिक व्यवस्था होने पर आमजनमानस को इसका लाभ मिलना चाहिए।
वही राहुल सिंह चौकी प्रभारी लहरतारा ने कहा आधार सेवा केंद्र कि इस प्रकार की लापरवाही की सूचना मुझे आम जनता से मिल रही थी। वही वाराणसी की आवाज न्यूज चैनल के माध्यम से जानकारी मिली तो हमारी पहली प्राथमिकता होगी कोई भी व्यक्ति इस चिलचिलाती धूप में कोई व्यक्ति गम्भीर बीमारी का शिकार न हो।
जब कि चैनल के माध्यम से जिलाधिकारी वाराणसी को भी सूचित किया जा चुका है। वही मंडुआडीह थानेदार ने कभी यह जानने का प्रयास भी नहीं किया इतनी चिलचिलाती धूप में इतनी लंबी कतार क्यों लगी है जब कि उसी रास्ते बराबर उनका आना जाना लगा रहता है।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा पुलिस कार्यालय गोमती जोन बाबतपुर में ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण कर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित; स्वतंत्रता दिवस पर काशी को पुलिस की नई सौगात, 100 म