वाराणसी थाना रोहनियां पुलिस द्वारा आपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग अभियान के दौरान चोरी कर रहे 5 नफर अभियुक्तगण बालअपचारी गिरफ्तार, कब्जे से सरकारी बिजली के तार बरामद
वाराणसी थाना रोहनियां पुलिस द्वारा आपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग अभियान के दौरान चोरी कर रहे 5 नफर अभियुक्तगण बालअपचारी गिरफ्तार, कब्जे से सरकारी बिजली के तार बरामद
पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट/छिनैती की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के नेतृत्व में थाना रोहनियां पुलिस द्वारा "आपरेशन चक्रव्यूह" के तहत चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर पश्चिमपुरा बच्छांव ट्रान्स फार्मर फैक्ट्री के पीछे से एक माल वाहक लोडर में लदा 285 कि०ग्रा० सरकारी बिजली के तार के साथ 05 नफर अभियुक्तगण 1. मोनू राजभर उर्फ इण्डियन पुत्र सभाजीत राजभर निवासी रखौना थाना मिर्जामुराद कमि० वाराणसी, 2. गोविन्द गोंड पुत्र लालजी गोंड निवासी चित्तापुर थाना मिर्जामुराद कमि० वाराणसी, 3. करन गोंड उर्फ गोलू पुत्र शोभनाथ गोंड निवासी ग्राम चित्तापुर थाना मिर्जामुराद कमि० वाराणसी, 4. विकास राजभर पुत्र रामसूरत राजभर निवासी हरपुर थाना मिर्जामुराद कमि० वाराणसी, व 5. एक नफर बाल अपचारी को दिनांक 28.07.2026 समय करीब 02.20 बजे थाना रोहनियां क्षेत्रांतर्गत पश्चिमपुरा बच्छांव ट्रान्स फार्मर फैक्ट्री के पीछे से गिरफ्तार किया गया।
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सबंध में थाना रोहनियां पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
थाना रोहनियां क्षेत्रान्तर्गत लठिया चौराहे पर आपरेशन चक्रव्यूह के तहत की जा रही चेकिंग के दौरान मुखबिर खास द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर 05 नफर अभियुक्तगण/बाल अपचारी को लोडर गाड़ी मे लदे चोरी किए गए सरकारी बिजली के तारों के साथ गिरफ्तार किया गया।
उक्त चोरी व बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना रोहनियां पर मु0अ0सं0-0240/2026, धारा-317 (2) बी0एन0एस0 पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 राकेश कुमार यादव द्वारा संपादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. मोनू राजभर उर्फ इण्डियन पुत्र सभाजीत राजभर निवासी रखौना थाना मिर्जामुराद कमि० वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष ।
2. गोविन्द गोंड पुत्र लालजी गोंड निवासी चित्तापुर थाना मिर्जामुराद कमि० वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष ।
3. करन गोंड उर्फ गोलू पुत्र शोभनाथ गोंड निवासी ग्राम चित्तापुर थाना मिर्जामुराद कमि० वाराणसी उम्र करीब 21 वर्ष।
4. विकास राजभर पुत्र रामसूरत राजभर निवासी हरपुर थाना मिर्जामुराद कमि० वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष ।
5. एक नफर बाल अपचारी ।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
थाना रोहनियां क्षेत्रांतर्गत पश्चिमपुरा बच्छांव ट्रान्स फार्मर फैक्ट्री के पीछे से, दिनांक 28.07.2026 समय करीब 02.20 बजे ।
बरामदगी का विवरण-
285 किग्रा0 सरकारी बिजली का तार व घटना में प्रयुक्त लोडर गाड़ी बरामद।
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 240/2026 धारा 317 (2) बी0एन0एस0 थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।
अभियुक्त विकास राजभर
मु0अ0सं0 282/2023 धारा 115(2), 504,506 बी0एन0एस० थाना मिर्जामुराद कमि० वाराणसी। मु0अ0सं0 240/2026 धारा 317 (2) बी0एन0एस० थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पलिस टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।
2. उ0नि0 धर्मेन्द्र राजपूत थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।
3. उ0नि0 पवन कुमार थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।
4. उ0नि0 मो० परवेज थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।
5. उ0नि0 श्यामबाबू थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।
6. हे0का0 वेद प्रकाश राय थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।
7. हे0का0 रामेश्वर यादव थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।
8. हे0का0 जयकान्त पाण्डेय थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।
9. हे0का0 सुनील कुमार सरोज थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।
10. रि0का0 प्रवीण कुमार सरोज थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।
रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
वाराणसी थाना सिगरा लल्लापुरा पुलिस के तेजतर्रार चौकी प्रभारी प्रीति गुप्ता द्वारा गुमशुदा बालिका को महज 2 घण्टे में खोजकर परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया