वाराणसी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ शातिर चेन स्नेचर बहादुर पाल पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल
वाराणसी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ शातिर चेन स्नेचर बहादुर पाल पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल
वाराणसी। आज सुबह, चौबेपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच एक मुठभेड़ हुई, जिसमें एक शातिर चेन स्नेचर पुलिस के जवाबी फायरिंग से घायल हो गया, जिसको पुलिस ने घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया।
यह मुठभेड़ तब हुई जब पुलिस को इस बदमाश की रजवाड़ी हवाई पट्टी के पास होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही चौबेपुर और सारनाथ पुलिस की संयुक्त टीम ने बदमाश को घेरने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस ने जैसे ही रजवाड़ी हवाई पट्टी के पास बदमाश को घेर लिया, वह अपने आपको घिरता देख घबराते हुए पुलिस पर फायरिंग करने लगा। पुलिस ने भी तत्परता से जवाबी फायरिंग की, जिससे बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर मोटरसायकिल से गिर गया। जिसे पुलिस ने तुरंत बदमाश को गिरफ्तार कर लिया और उसका सीएचसी पर प्राथमिक उपचार करा कर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेज दिया।
घायल बदमाश की पहचान बहादुर पाल के रूप में हुई है। बहादुर पाल एक शातिर किस्म का व्यक्ति है, जो पिछले कुछ वर्षों से चौबेपुर और सारनाथ थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग और अन्य आपराधिक गतिविधियो लिप्त था।
पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा नमो घाट से पुरानापुल तक बोट से भ्रमण कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया गया स्थलीय निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा पुलिस कार्यालय गोमती जोन बाबतपुर में ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं