वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा सड़क दुर्घटना से उत्पन्न विवाद में मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या करने वाले अभियुक्तों को शरण देने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा सड़क दुर्घटना से उत्पन्न विवाद में मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या करने वाले अभियुक्तों को शरण देने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 26.04.2026 को थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम घमहापुर में एक अनियंत्रित कार द्वारा एक महिला को टक्कर मारने के उपरांत आक्रोशित परिजनों/ग्रामीणों द्वारा कार चालक मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।
उक्त घटना के संबंध में मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0-132/2026 धारा 190, 191(2), 103(2), 324(5), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
श्रीमती नीतू कादयान, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन एवं श्री नृपेन्द्र, अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा प्रकरण की प्रत्येक गतिविधि की स्वयं मॉनिटरिंग की जा रही थी, जिसके फलस्वरूप प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए
दिनांक 28.04.2026 को 04 अभियुक्तों मनोज प्रजापति, हरिश्चन्द्र राजभर, योगेन्द्र प्रजापति एवं अभिषेक उर्फ बुद्धू— को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।
दिनांक 03.05.2026 को फरार अभियुक्तों को आश्रय देने वाले 05 अभियुक्त— किशन कुमार (उम्र लगभग 35 वर्ष), आशीष कुमार (उम्र लगभग 23 वर्ष), अजय कुमार (उम्र लगभग 30 वर्ष), प्रदीप भारद्वाज (उम्र लगभग 23 वर्ष) एवं शिव मोहन राजभर (उम्र लगभग 22 वर्ष)— को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
फरार चल रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी। अभियुक्तों के न मिलने पर पहले ₹25,000/- रुपये तथा बाद में ₹50,000/-₹50,000/- का इनाम घोषित किया गया था।
वाराणसी थाना फूलपुर एवं एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान 50-50 हजार का इनामिया वांछित अभियुक्त—आशीष राजभर पुत्र मुकुंद राजभर तथा मनीष राजभर पुत्र मुकुंद राजभर,निवासीगण ग्राम घमहापुर, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर प्रत्येक के पास से एक-एक अदद तमंचा .315 बोर एवं एक-एक अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया था ।
इसी क्रम में आज दिनांक 05.05.2026 को थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर घमहापुर के पास से मुकदमा उपरोक्त में इनामिया फरार वांछित अभियुक्तों को कानून की नजरों से छिपाने, उन्हें शरण देने तथा अन्य संसाधन उपलब्ध कराने वाले 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
उक्त अभियुक्तों पर हत्या जैसे जघन्य अपराध में संलिप्त मुख्य अभियुक्तों को जानबूझकर संरक्षण देने, संसाधन उपलब्ध कराने तथा साक्ष्यों से छेड़छाड़ करने का आरोप है।
सभी अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए संबंधित माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
01. शिवचन्द प्रसाद पुत्र स्व0 मथुरा प्रसाद, निवासी ग्राम कपिसा दानगंज, थाना चोलापुर, कमिश्नरेट वाराणसी, उम्र लगभग 45 वर्ष।
02. मुकुन्द लाल पुत्र स्व0 परदेशी राजभर, निवासी ग्राम घमहापुर, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 54 वर्ष।
03. किशन पुत्र बिरजू, निवासी ग्राम देवापुर/करखियाँव, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 24 वर्ष।
04. गणेश कुमार पुत्र रघुराई राजभर, निवासी ग्राम पुरारघुनाथपुर, बाबतपुर, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 24 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण:
उ0नि0 जितेन्द्र कुमार वर्मा – थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी
उ0नि0 राजित राम यादव – थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी
आरक्षी अक्षय यादव – थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी
कांस्टेबल रूपचन्द्र सरोज – थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त गोमती जोन
कमिश्नरेट वाराणसी
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस एवं आबकारी टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई में 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 03 अभियुक्त गिरफ्तार