गाजीपुर कासिमाबाद पुलिस ने गेहूडी गांव में बरात में डीजे पर गाना बजानेके विवाद में बारह लोगों को शांतिभंग में चालान कर दिया
आई थी बारात। बारह का हुआ चालान।
गाजीपुर कासिमाबाद पुलिस ने गेहूडी गांव में बरात में डीजे पर गाना बजानेके विवाद में बारह लोगों को शांतिभंग में चालान कर दिया
प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बीती रात को क्षेत्र के गेहूंडी गांव निवासी रामेश्वर राजभर के घर उनकी बहन की शादी का कार्यक्रम था जिसमें मानिकपुर थाना घोसी जिला मऊ से बारात आई थी जिसमें डीजे पर गाना बजाने को लेकर घरती पक्ष तथा बाराती पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए बवाल बढ़ता देख इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी सूचना पाकर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थाने के उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी ने लोगों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन बवाल बढ़ता देख उन्होंने मौके से घराती तथा बराती पक्ष के बारह लोगों को हिरासत में लेकर रात्री 12.30 बजे थाने ले आए जिनका सुबह शांति भंग में चालान कर दिया गया।
रिपोर्ट-सतेंदर यादव.गाजीपुर
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा चोरी, मारपीट आदि के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस पेंशनर्स के साथ की गोष्ठी, 80 एवं 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित