ग़ाज़ीपुर कासिमाबाद स्थानीय थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
ग़ाज़ीपुर कासिमाबाद स्थानीय थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
पुलिस अधीक्षक ग़ाज़ीपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियो तथा मुकदमे के वांछितों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कासिमाबाद पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमे के वांछित को गिरफ्तार कर ज़ेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कासिमाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला द्वारा अपने साथ जबरदस्ती दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए 13-06 2022 को स्थानीय थाने पर लिखित तहरीर दी गयी थी कि मेरे ही ग्राम के एक युवक द्वारा मेरे साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया।पुलिस ने धारा 376/ 452 भादवि के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त की तलाश जारी कर दी।
बुधवार की सुबह थानाध्यक्ष कासिमाबाद देवेंद्र सिंह यादव ने जरिये मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के साथ हेड कांस्टेबल शिवपूजन सिंह व कांस्टेबल उमर खान रहे।
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा पुलिस कार्यालय गोमती जोन बाबतपुर में ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण कर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित; स्वतंत्रता दिवस पर काशी को पुलिस की नई सौगात, 100 म