•   Thursday, 26 Feb, 2026
Huge quantity of banned marijuana seized at Lumding railway station in Assam

आसाम लुमडिंग रेलवे स्टेशन पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित गांजा जब्त

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

आसाम लुमडिंग रेलवे स्टेशन पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित गांजा जब्त

रेल के माध्यम से नशीले पदार्थों की तस्करी का सिलसिला जारी है। लुमडिंग रेलवे पुलिस के उप-निरीक्षक (Sub-Inspector) बकुल इंग्ती के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान महिलाओं के पास से गांजा बरामद किया गया।
लुमडिंग रेलवे पुलिस की तलाशी अभियान के दौरान, डाउन अगरतला-कंचनजंघा एक्सप्रेस ट्रेन से तीन महिलाओं के पास से यह गांजा जब्त किया गया। यह गांजा अगरतला से बिहार के भागलपुर ले जाया जा रहा था।
गिरफ्तार की गई तीनों महिलाओं की पहचान मनीषा कुमारी, अंजू देवी और दीपा देवी के रूप में हुई है, जो बिहार के भागलपुर की निवासी हैं। उनके पास से लगभग 7 किलो प्रतिबंधित गांजा बरामद किया गया है।
महिलाओं ने गांजे को अपने कपड़ों के नीचे छिपाकर रखा था। फिलहाल रेलवे पुलिस इन महिलाओं से पूछताछ कर रही है।


लुमडिंग से देबाशीष चक्रवर्ती की रिपोर्ट।

रिपोर्ट- देवाशीष चक्रवर्ती.. आसाम
Comment As:

Comment (0)