•   Tuesday, 28 Jul, 2026
IPS Piyush Mordia becomes the new Police Commissioner of Prayagraj; Jogendra Kumar transferred to PT

प्रयागराज के नए पुलिस आयुक्त बने आईपीएस पीयूष मोर्डिया जोगेंद्र कुमार का पीटीएस मुरादाबाद तबादला

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

प्रयागराज के नए पुलिस आयुक्त बने आईपीएस पीयूष मोर्डिया, जोगेंद्र कुमार का पीटीएस मुरादाबाद तबादला

(मो० रिज़वान) जिला संवाददाता

प्रयागराज:- उत्तर प्रदेश शासन ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी करते हुए प्रयागराज के पुलिस आयुक्त आईपीएस जोगेंद्र कुमार का तबादला कर उन्हें पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), पीटीएस मुरादाबाद नियुक्त किया है। 
वहीं 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। मोर्डिया अब तक अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), वाराणसी जोन के पद पर तैनात थे।
राजस्थान के अजमेर निवासी पीयूष मोर्डिया ने यूपीएससी परीक्षा में 126वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय पुलिस सेवा में स्थान बनाया था। 
अपने उत्कृष्ट पुलिस सेवा कार्यों के लिए उन्हें डीआईएससी सिल्वर अवार्ड-2021, डीजीपी गोल्ड मेडल-2023, डीजी प्लेटिनम सम्मान-2023 तथा पीएसएम मेडल-2024 से सम्मानित किया जा चुका है। 
वाराणसी जोन में प्रभावी कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक अनुभव के बाद अब उन्हें प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट की कमान सौंपी गई है। 
शासन के इस तबादले को प्रदेश पुलिस प्रशासन में महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है।

रिपोर्ट- मो. रिजवान.. प्रयागराज
Comment As:

Comment (0)