•   Tuesday, 25 Aug, 2026
Illegal business of marijuana under the guise of hemp in front of Hanuman temple Manduadih police silent!

हनुमान मंदिर के सामने भांग की आड़ में गांजे का काला कारोबार, मंडुआडीह पुलिस मौन!

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

*हनुमान मंदिर के सामने भांग की आड़ में गांजे का काला कारोबार, मंडुआडीह पुलिस मौन!`

*वाराणसी।* मंडुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत लहरतारा पुलिस चौकी के महेशपुर में हनुमान मंदिर के ठीक सामने स्थित भांग की दुकान की आड़ में खुलेआम गांजा बेचे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार इस दुकान पर गांजा बिक्री का अड्डा बन जाने के कारण यहां दिन-रात आपराधिक छवि के लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। मंदिर के सामने इस तरह की गतिविधि से श्रद्धालुओं और मोहल्ले के लोगों में भारी आक्रोश है।

*पुलिस को सूचना, कार्रवाई शून्य*
स्थानीय लोगों ने कई बार थाना मंडुआडीह पुलिस को इसकी सूचना दी, लेकिन कार्रवाई के नाम पर स्थिति शून्य है।

प्राप्त सूचना के अनुसार जब इस मामले की जानकारी लहरतारा चौकी प्रभारी को दी गई तो उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा इसकी शिकायत क्षेत्राधिकारी (CO) सदर को भी दी जा चुकी है।

*सवाल:*
भांग की लाइसेंसी दुकान की आड़ में नशे का अवैध कारोबार कब तक?
मंदिर के सामने गांजे की बिक्री, क्या पुलिस की मिलीभगत है?
क्या युवाओं को नशे में धकेलने वाले इस अड्डे पर बुलडोजर चलेगा?

वाराणसी की आवाज की मांग है कि पुलिस कमिश्नर स्वयं संज्ञान लेकर इस दुकान पर छापा मारें और नशे के इस अड्डे को तत्काल बंद कराएं।

रिपोर्ट- आशुतोष तिवारी...वाराणसी
Comment As:

Comment (0)