वाराणसी चोलापुर पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियार बेचने वाले सात आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी चोलापुर पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियार बेचने वाले सात आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान अवैध हथियारों की बिक्री करने वाले गिरोह के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के पास से एक रिवाल्वर .32 बोर, छह जिंदा कारतूस, एक पिस्टल 7.65 एमएम, दो कारतूस, एक तमंचा .315 बोर, तीन जिंदा कारतूस, एक पिस्टल 9 एमएम, दो कारतूस, चोरी की एक मोटरसाइकिल और छह मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। गिरफ्तारी 16 जून 2026 को सुबह करीब 3.10 बजे कटारी ब्लॉक के पीछे वाले अंडरपास से हुई।
धरसौना तिराहे पर चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि कटारी ब्लॉक अंडरपास के पास पिस्टल सप्लायर गिरोह मौजूद है। मौके पर दबिश देकर सात अभियुक्तों [जिनका नाम नीचे है] को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे शौक के लिए हथियार रखते थे और लोगों को डरा-धमकाकर चोरी, छिनैती करते थे। ज्यादा पैसा मिलने पर हथियार बेच भी देते थे।
थाना चोलापुर में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अखिलेश उर्फ मोनू राजभर पुत्र अमरनाथ राजभर निवासी रैचनपुर थाना चोलापुर कमि0 वाराणसी उम्र करीब 27 वर्ष।
अरुण राजभर पुत्र नन्दा राजभर निवासी अटेसुआ थाना चोलापुर कमि0 वाराणसी उम्र 21 वर्ष।
हिमांशु कुमार उर्फ सनी पुत्र प्रदीप कुमार निवासी- धौरहरा थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी उम्र 28 वर्ष
आभाष सिंह पुत्र शैलेश सिंह निवासी ग्राम शिवरामपुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी उम्र 23 वर्ष।
विशाल सिंह पुत्र दिलीप कुमार सिंह निवासी नेहियाँ थाना चोलापुर जनपद वाराणसी उम्र 19 वर्ष।
अनिकेत चौहान पुत्र मनोज कुमार चौहान निवासी गोसाईंपुर मोहांव थाना चोलापुर जनपद वाराणसी उम्र 20 वर्ष।
नमन मिश्रा उर्फ अस्तीशू पुत्र सतीश मिश्रा निवासी ग्राम गुरवट थाना चोलापुर जनपद वाराणसी उम्र 25 वर्ष।
उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा द्वारा कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस लाइन में गेस्ट हाउस, जिम एवं क्रिकेट ग्राउंड का उद्घाटन तथा कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत समीक्षा बैठक सम्पन्न