वाराणसी थाना बड़ागाँव पुलिस एवं आबकारी टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई में 125 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 04 महिला अभियुक्त गिरफ्तार, भट्टियाँ एवं लहन नष्ट
वाराणसी थाना बड़ागाँव पुलिस एवं आबकारी टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई में 125 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 04 महिला अभियुक्त गिरफ्तार, भट्टियाँ एवं लहन नष्ट
वाराणसी थाना बड़ागाँव पुलिस एवं आबकारी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए करवल बस्ती में दबिश दी गई।
उक्त कार्रवाई के दौरान 04 महिला अभियुक्ताओं को कुल 125 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
मौके से लगभग 15 भट्टियाँ एवं लगभग 04 कुन्तल लहन को नष्ट किया गया। इसके अतिरिक्त मौके से 10 अदद प्लास्टिक पाइप लगे टीन, 10 खाली बोतल, 05 एल्यूमीनियम की पतीली तथा लगभग 12 किलो लहन का सूखा सामान भी बरामद किया गया।
इस संबंध में थाना बड़ागाँव पर मु0अ0सं0- 0166/2026 धारा 60, 60(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण
पूछताछ में अभियुक्ताओं द्वारा बताया गया कि वे अपने जीविकोपार्जन एवं परिवार के भरण-पोषण हेतु कच्ची शराब का निर्माण कर विक्रय करती हैं तथा उसी दौरान उन्हें पुलिस द्वारा पकड़ा गया।
गिरफ्तार अभियुक्ताओं का विवरण
1. अंजनी देवी पत्नी प्रवेश, निवासी करवल बस्ती थाना बड़ागाँव, वाराणसी, उम्र लगभग 35 वर्ष ।
2. सीमा पत्नी अजय कुमार, निवासी करवल बस्ती थाना बड़ागाँव, वाराणसी, उम्र लगभग 35 वर्ष।
3. मेरीका पत्नी दिलीप, निवासी करवल बस्ती थाना बड़ागाँव, वाराणसी, उम्र लगभग 36 वर्ष ।
4. मीरा देवी पत्नी स्व0 रविकुमार, निवासी करवल बस्ती थाना बड़ागाँव, वाराणसी, उम्र लगभग 45वर्ष।
बरामदगी का विवरणः-
1. 125 लीटर अवैध कच्ची शराब
2. 10 अदद प्लास्टिक पाइप लगे टीन
3. 10 खाली बोतल
4. 05 एल्यूमीनियम की पतीली
5. लगभग 12 किलो लहन का सूखा सामान
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
थाना बडागाँव पुलिस टीम का विवरणः
उ0नि0 मनीष कुमार
उ0नि0 रोशन सिंह
म0उ0नि0 प्रियंका पाण्डेय
हेड कांस्टेबल शिव बहादुर
हेड कांस्टेल सूर्यनाथ यादव
हेड कांस्टेबल सिकंदर
हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव
महिला आरक्षी आरती
महिला आरक्षी अनु दुबे
रि0का0 नितेश कुमार
रि0का0 जयशंकर
म0रि0का0 करिश्मा केसरवानी
म0रि0का0 पूजा द्विवेदी
रि0म0आ0 मनीषा
आबकारी टीम क्षेत्र-2 का विवरणः-
आबकारी निरीक्षक प्रदीप मिश्रा
प्रभारी आबकारी सिपाही चन्द्रभान सिंह
आबकारी सिपाही शिवानंद सरोज
महिला आबकारी सिपाही अर्चना
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी
रिपोर्ट- मनोज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस एवं आबकारी टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई में 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 03 अभियुक्त गिरफ्तार