•   Wednesday, 13 May, 2026
In a joint police operation by the Phoolpur Police Station of Varanasi and the Special Operations Gr absconding accused Ashish Rajbhar and Manish Rajbhar carrying a reward of ₹50 000 for the Manish murder case were arrested during a police encounter. An illegal pistol and live cartridges were recovered from t

वाराणसी थाना फूलपुर एवं एसओजी की संयुक्त पुलिस कार्रवाई में मनीष हत्याकांड के ₹50,000/- ₹50,000/के इनामिया फरार वांछित अभियुक्त आशीष राजभर व मनीष राजभर पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए। उनके कब्जे से अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद हुए

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना फूलपुर एवं एसओजी की संयुक्त पुलिस कार्रवाई में मनीष हत्याकांड के ₹50,000/- ₹50,000/के इनामिया फरार वांछित अभियुक्त आशीष राजभर व मनीष राजभर पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए। उनके कब्जे से अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद हुए

 

वाराणसी थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम घमहापुर में एक अनियंत्रित कार द्वारा एक महिला को टक्कर मारने के उपरांत आक्रोशित परिजनों/ग्रामीणों द्वारा कार चालक मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। 

 

उक्त घटना के संबंध में मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0-132/2026 धारा 190, 191(2), 103(2), 324(5), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

श्रीमती नीतू कादयान, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन एवं नृपेन्द्र, अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा प्रकरण की प्रत्येक गतिविधि की स्वयं मॉनिटरिंग की जा रही थी, जिसके फलस्वरूप प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए 04 अभियुक्तों— मनोज प्रजापति, हरिश्चन्द्र राजभर, योगेन्द्र प्रजापति एवं अभिषेक उर्फ बुद्धू— को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

दिनांक 03.05.2026 को फरार अभियुक्तों को आश्रय देने वाले 05 अभियुक्त— किशन कुमार (उम्र लगभग 35 वर्ष), आशीष कुमार (उम्र लगभग 23 वर्ष), अजय कुमार (उम्र लगभग 30 वर्ष), प्रदीप भारद्वाज (उम्र लगभग 23 वर्ष) एवं शिव मोहन राजभर (उम्र लगभग 22 वर्ष)— को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

 

फरार चल रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी। अभियुक्तों के न मिलने पर पहले ₹25,000/- रुपये तथा बाद में ₹50,000/-₹50,000/-  का इनाम घोषित किया गया था।

 

इसी क्रम में आज दिनांक 04.05.2026 को थाना फूलपुर एवं एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। 

 

इसी दौरान जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति ग्राम कठिराव खरका में पुराने बंद पड़े ईंट-भट्टे के पास स्थित जर्जर मकान में छिपे हुए हैं। 

 

सूचना पर थाना फूलपुर एवं एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई। पुलिस टीम को अपनी ओर आते देख अभियुक्तगण द्वारा जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी गई।

 

पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी, जिसके उपरांत उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। 

 

अभियुक्तों के कब्जे से एक-एक अदद तमंचा .315 बोर एवं प्रत्येक के पास से एक-एक अदद जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मनीष हत्याकांड में वांछित अभियुक्त—आशीष राजभर पुत्र मुकुंद राजभर तथा मनीष राजभर पुत्र मुकुंद राजभर,निवासीगण ग्राम घमहापुर, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी— के रूप में हुई है।

 

पुलिस मुठभेड़ में घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

बरामदगी का विवरण- एक-एक अदद तमंचा .315 बोर एवं प्रत्येक के पास से एक-एक अदद जिंदा कारतूस बरामद ।

 

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

1. आशीष राजभर पुत्र मुकुंद राजभर, निवासीगण ग्राम घमहापुर, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी ।

2. मनीष राजभर पुत्र मुकुंद राजभर, निवासीगण ग्राम घमहापुर, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी ।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

 

1. निरीक्षक अतुल कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना फूलपुर। 

2. उ0नि0 जितेन्द्र कुमार वर्मा, चौकी प्रभारी कठिराव थाना फूलपुर। 

3. उ0नि0 अनिल यादव, थाना फूलपुर। 

4. उ0नि0 रितेश कुमार, थाना फूलपुर। 

5. उ0नि0 जितेन्द्र यादव, थाना फूलपुर। 

6. का0 अक्षय यादव, थाना फूलपुर। 

7. चालक हे0का0 छोटेलाल, थाना फूलपुर। 

1. सर्विलांस-का0 अभिराम

2. सायबर टीम-विराट सिंह

 

एसओजी टीम-

एसओजी टीम का विवरण :

1. उ0नि0 गौरव कुमार सिंह, प्रभारी एसओजी, मय हमराह—

2. मु0आ0 प्रमोद सिंह

3. का0 आलोक मौर्य

4. मु0आ0 उमेश सिंह

 

सोशल मीडिया सेल

पुलिस उपायुक्त गोमती जोन

कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)