•   Friday, 17 Apr, 2026
In view of the proposed arrival/visit programme of Hon'ble Prime Minister of India Police Commissioner of Varanasi Commissionerate Mohit Agarwal along with District Magistrate Varanas and gave necessary guidelines.

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 प्रधानमंत्री भारत सरकार के प्रस्तावित आगमन/भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार संग कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 प्रधानमंत्री भारत सरकार के प्रस्तावित आगमन/भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार संग कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

 

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा जिलाधिकारी वाराणसी संग आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत BLW स्थित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई ।

 

कार्यक्रम स्थल के प्रवेश एवं निकास द्वारों का निरीक्षण कर आने-जाने वाले मार्गों पर भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग व सुगम यातायात व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । 

 

सुरक्षा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सीसीटीवी कवरेज व सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का निरीक्षण किया गया ।

 

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए आपसी समन्वय बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

 

पुलिस आयुक्त ने हेलीपैड, पार्किंग एरिया, वीवीआईपी एंट्री, ड्रॉपिंग जोन व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु निर्देशित किया ।

 

वीवीआईपी आगमन के दृष्टिगत शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं कार्यक्रम स्थल आसपास विशेष यातायात प्लान लागू कर डायवर्जन, बैरिकेडिंग तथा निर्बाध आवागमन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।

 

यातायात पुलिस, स्थानीय पुलिस एवं संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित कर पार्किंग प्रबंधन, आपातकालीन मार्ग सुरक्षित रखने  हेतु निर्देशित किया गया।

 

 

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार के साथ मा0 प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन/भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत BLW स्थित कार्यक्रम स्थल का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, प्रशासनिक एवं यातायात व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा की गई। 

 

निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल के प्रवेश एवं निकास द्वारों, आगमन-प्रस्थान मार्गों तथा भीड़ नियंत्रण व्यवस्था का सूक्ष्म परीक्षण करते हुए बैरिकेडिंग, सुगम आवागमन एवं निर्बाध यातायात संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 

 

सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सीसीटीवी कवरेज, निगरानी व्यवस्था तथा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती को और प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। 

 

अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक में सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए आपसी समन्वय, त्वरित संचार व्यवस्था तथा दायित्वों के स्पष्ट निर्धारण पर विशेष जोर दिया गया। 

 

इसके अतिरिक्त हेलीपैड, पार्किंग एरिया, वीवीआईपी एंट्री, ड्रॉपिंग जोन एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने हेतु निर्देश दिए गए। 

 

शहर के प्रमुख मार्गों व चौराहों पर विशेष यातायात प्लान लागू कर डायवर्जन, पार्किंग प्रबंधन तथा आपातकालीन मार्ग सुरक्षित रखने के निर्देश भी प्रदान किए गए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। 

 

इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन प्रमोद कुमार सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

 

सोशल मीडिया सेल

पुलिस आयुक्त,

वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)