पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी शारदीय नवरात्रि, दुर्गापूजा, रामलीला, भरत मिलाप एवं दशहरा पर्वों के दृष्टिगत आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक, दिये गये महत्वपूर्ण निर्देश
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी शारदीय नवरात्रि, दुर्गापूजा, रामलीला, भरत मिलाप एवं दशहरा पर्वों के दृष्टिगत आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक, दिये गये महत्वपूर्ण निर्देश
पुलिस आयुक्त द्वारा जिलाधिकारी संग यातायात पुलिस लाइन स्थित सभागार में आगामी शारदीय नवरात्रि, दुर्गापूजा, रामलीला, भरत मिलाप एवं दशहरा पर्वों के दृष्टिगत दुर्गापूजा, रामलीला, भरत मिलाप एवं दशहरा कार्यक्रमों के आयोजकगण, समितियों के पदाधिकारी, संभ्रांत नागरिक एवं सिविल डिफेंस के सदस्यों के संग बैठक कर किया गया संवाद, दिये गये महत्वपूर्ण निर्देश ।
महत्वपूर्ण निर्देश-
नई परंपरा की नहीं होगी शुरुआत
आगामी पर्वों के दौरान किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी। सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पूर्व निर्धारित परंपराओं, तय मार्गों एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही सम्पन्न कराए जाएंगे।
समितियों के साथ समन्वय बैठक अनिवार्य
एसीपी एवं थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में संबंधित समितियों के पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक अवश्य करें। कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा कर समस्याओं का समय से समाधान सुनिश्चित कराएं।
पंडाल एवं आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था
दुर्गापूजा पंडाल, रामलीला मंचन एवं रावण दहन स्थलों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग कराई जाए। भीड़ की स्थिति को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए तथा सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाए।
महिला पुलिसकर्मियों की रहेगी तैनाती
रामलीला मंचन, मेले एवं अन्य भीड़ वाले स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त ड्यूटी लगाई जाए। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत ऐसे स्थानों पर लगातार पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए।
यातायात व्यवस्था का रखें विशेष ध्यान
दुर्गापूजा पंडाल एवं अन्य कार्यक्रमों के कारण यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए आयोजक सड़क अथवा सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण न करें। आवागमन सुचारू रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।
मूर्ति विसर्जन के दौरान यातायात बाधित न हो
मूर्ति विसर्जन के दौरान जुलूस या वाहनों से पूरी सड़क को न घेरा जाए। निर्धारित मार्ग एवं यातायात व्यवस्था का पालन किया जाए तथा विसर्जन कार्यक्रम को निर्धारित समय में सम्पन्न कराने में सहयोग किया जाए।
पंडालों में सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था
आयोजक दुर्गापूजा पंडालों में फायर एक्सटिंग्विशर, फर्स्ट एड बॉक्स एवं आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था रखें। पर्याप्त वालेंटियर्स तैनात कर उनका पुलिस वेरिफिकेशन भी समय से कराया जाना सुनिश्चित करें।
सीसीटीवी, ड्रोन एवं वीडियोग्राफी से निगरानी
प्रमुख आयोजन स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। आयोजक भी अपने पंडाल एवं कार्यक्रम स्थल पर यथासंभव सीसीटीवी कैमरे लगाएं।
डीजे एवं ध्वनि व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप
डीजे, गीत-संगीत, ढोल-ताशा एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग निर्धारित ध्वनि मानकों एवं समय-सीमा के अनुसार ही किया जाए। अश्लील, फूहड़ अथवा आपत्तिजनक गाने बजाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
हुड़दंग एवं अराजकता पर होगी कार्रवाई
पर्वों के दौरान हुड़दंग, अराजकता अथवा अव्यवस्था फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आयोजक अपने वालेंटियर्स के माध्यम से व्यवस्था बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
सोशल मीडिया पर रहेगी सतत निगरानी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित कर माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी श्री सत्येन्द्र कुमार ने सभी आयोजकों एवं नागरिकों से पर्वों को शांति, आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाने तथा पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में यातायात पुलिस लाइन स्थित सभागार में शारदीय नवरात्रि, दुर्गापूजा, रामलीला, भरत मिलाप एवं दशहरा पर्वों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आयोजकों, समितियों के पदाधिकारियों, संभ्रांत नागरिकों एवं सिविल डिफेंस के सदस्यों से संवाद कर शांतिपूर्ण आयोजन हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी तथा सभी आयोजन निर्धारित परंपराओं एवं स्वीकृत मार्गों के अनुरूप होंगे। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने हेतु सड़क पर अतिक्रमण न करने, पंडालों में फायर एक्सटिंग्विशर, फर्स्ट एड, सीसीटीवी एवं वालेंटियर्स की व्यवस्था तथा वालेंटियर्स का पुलिस वेरिफिकेशन कराने के निर्देश दिए गए। सीसीटीवी, ड्रोन एवं वीडियोग्राफी से निगरानी रखी जाएगी। डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित होंगे। हुड़दंग, अराजकता, अफवाह एवं भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। सभी से आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं सहिष्णुता बनाए रखने तथा किसी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।
इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन राजेश पाण्डेय, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा, एडीएम सीटी पंकज कुमार सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस आयुक्त,
वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी शारदीय नवरात्रि, दुर्गापूजा, रामलीला, भरत मिलाप एवं दशहरा पर्वों के दृष्टिगत आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक, दिये गये महत्वपूर्ण निर्देश
वाराणसी जिला प्रशासन की अभिनव सांस्कृतिक पहल सुबह ए बनारस के अंतर्गत आयोजित घाट संध्या कार्यक्रम में आज सुर, साधना और बनारस घराने की थाप का अद्भुत संगम देखने को मिला