•   Wednesday, 13 May, 2026
Inspection by Additional Commissioner of Police Law and Order and Headquarters and foot patrol from Gate No. 04 to Maidagin Square

अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय द्वारा निरीक्षण एवं गेट संख्या-04 से मैदागिन चौराहा तक पैदल गश्त

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर में सुरक्षा, लाइन एवं श्रद्धालुओं की सुगम व्यवस्था के दृष्टिगत अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय द्वारा निरीक्षण एवं गेट संख्या-04 से मैदागिन चौराहा तक पैदल गश्त कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आज दिनांक 09.05.2026 को शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय, कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर एवं उससे जुड़े आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण का उद्देश्य मंदिर परिसर में लागू सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं हेतु की गई लाइन व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन तथा दर्शनार्थियों की सुगम एवं सुरक्षित आवाजाही की व्यवस्थाओं का स्थलीय परीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना था।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा मंदिर परिसर के विभिन्न प्रवेश एवं निकास द्वारों, बैरिकेडिंग व्यवस्था, कतार प्रबंधन, ड्यूटी प्वाइंट्स, सुरक्षा उपकरणों, सीसीटीवी मॉनिटरिंग व्यवस्था, कंट्रोल रूम संचालन, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की चेकिंग व्यवस्था तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली का गहन निरीक्षण किया गया। 

 

इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि मंदिर परिसर की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क निगरानी बनाए रखें तथा श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित करें।

अपर पुलिस आयुक्त द्वारा विशेष रूप से यह निर्देशित किया गया कि मंदिर क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए तथा लाइन व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं नियंत्रित बनाए रखा जाए। 

वृद्धजन, महिलाएं एवं बच्चों के साथ आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। 

साथ ही भीड़ अधिक होने की स्थिति में वैकल्पिक मार्गों एवं अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था पूर्व से तैयार रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण उपरांत अपर पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा मंदिर के गेट संख्या-04 से मैदागिन चौराहा तक पैदल गश्त भी किया गया। पैदल गश्त के दौरान मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन, अतिक्रमण की स्थिति, सड़क किनारे अवैध पार्किंग, ठेला-खोमचा एवं भीड़भाड़ वाले स्थलों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। 

इस दौरान स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर क्षेत्र की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की गई।

निरीक्षण/भ्रमण के दौरान गौरव बंसवाल, पुलिस उपायुक्त काशी, अनिल कुमार, पुलिस उपायुक्त सुरक्षा, वैभव बैंगर, अपर पुलिस उपायुक्त काशी, अपर पुलिस उपायुक्त सुरक्षा, अतुल अंजन त्रिपाठी, सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध सहित संबंधित थाना प्रभारी, एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान समस्त अधिकारियों द्वारा अपने-अपने दायित्व क्षेत्रों में लागू सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन, श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी अपर पुलिस आयुक्त महोदय को उपलब्ध कराई गई। 

इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

निरीक्षण एवं गश्त के दौरान  निम्नानुसार आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गयेः-

मंदिर परिसर एवं आसपास के समस्त संवेदनशील स्थलों पर सतत एवं प्रभावी पुलिस उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा सभी ड्यूटी कर्मी पूर्ण सतर्कता एवं सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। 

मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की लाइन व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु बैरिकेडिंग एवं कतार प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न होने पाए। 

मंदिर परिसर के समस्त प्रवेश एवं निकास द्वारों पर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की गहन जांच सुनिश्चित की जाए। 

सीसीटीवी कैमरों की नियमित एवं सतत मॉनिटरिंग की जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। 

मंदिर क्षेत्र में नियमित पैदल गश्त एवं मोबाइल पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनी रहे। 

श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए तथा उन्हें दर्शन व्यवस्था के संबंध में आवश्यक जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराई जाए। 

महिलाओं, वृद्धजनों, दिव्यांगजन एवं बच्चों के साथ आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 

मंदिर क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध पार्किंग न होने दी जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 

मंदिर मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिक्रमण, अवैध ठेला-खोमचा एवं अव्यवस्थित गतिविधियों के विरुद्ध नियमित अभियान चलाकर आवश्यक कार्यवाही की जाए। 

भीड़ अधिक होने की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग योजना एवं अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था पूर्व से तैयार रखी जाए, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही बाधित न हो। 

ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस कर्मी निर्धारित यूनिफॉर्म, सुरक्षा उपकरण एवं संचार साधनों के साथ उपस्थित रहना सुनिश्चित करें। 

मंदिर क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना फैलाने वाले व्यक्तियों पर सतर्क निगरानी रखते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। 

कंट्रोल रूम एवं ड्यूटी प्वाइंट्स के मध्य समुचित समन्वय बनाए रखा जाए तथा प्रत्येक गतिविधि की सूचना उच्चाधिकारियों को समय से उपलब्ध कराई जाए। 

आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु क्विक रिस्पांस टीम एवं अन्य आवश्यक संसाधनों को पूर्ण रूप से सक्रिय एवं तैयार रखा जाए। 

मंदिर परिसर में ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा उदासीनता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। 

श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए मंदिर मार्गों पर भीड़ नियंत्रण हेतु अतिरिक्त बैरिकेडिंग एवं दिशा संकेतक बोर्ड लगाए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। 

मंदिर क्षेत्र में संदिग्ध वाहन, लावारिस वस्तु अथवा असामान्य गतिविधि पाए जाने पर तत्काल जांच कर आवश्यक सुरक्षा उपाय लागू किए जाएं। 

स्थानीय थाना पुलिस, यातायात पुलिस एवं सुरक्षा इकाइयों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त रूप से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था संचालित की जाए। 

मंदिर क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निरंतर भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करें तथा किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें। 

श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी संवेदनशीलता, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें। 

गेट संख्या-04 से मैदागिन चौराहा तक संपूर्ण मार्ग पर नियमित पैदल गश्त एवं मोबाइल पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी बनी रहे। 

मार्ग पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण, ठेला-खोमचा एवं अव्यवस्थित पार्किंग न होने दी जाए तथा आवश्यकतानुसार तत्काल हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। 

श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुगम आवाजाही बनाए रखने हेतु मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं नियंत्रित रखा जाए। 

संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा निरंतर निगरानी रखी जाए। 

मार्ग पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए। 

गेट संख्या-04 से मैदागिन तक मार्ग पर किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा वस्तु की सघन चेकिंग की जाए तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। 

सड़क किनारे अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दी जाए तथा भीड़ नियंत्रण हेतु बैरिकेडिंग एवं पुलिस बल का प्रभावी उपयोग किया जाए। 

मार्ग पर ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस कर्मी सतर्क एवं भ्रमणशील रहकर श्रद्धालुओं एवं आमजन को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। 

यातायात बाधित करने वाले ई-रिक्शा, ऑटो एवं अन्य वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। 

अपर पुलिस आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि मंदिर क्षेत्र में सतत पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित चेकिंग एवं सीसीटीवी कैमरों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। 

सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखें तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा समस्त श्रद्धालुओं एवं आमजन से अपील की जाती है कि श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर क्षेत्र में भ्रमण के दौरान निर्धारित सुरक्षा नियमों एवं यातायात व्यवस्था का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। 

दर्शन हेतु निर्धारित कतार एवं मार्गों का ही उपयोग करें तथा अनावश्यक भीड़ एकत्रित न करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिसकर्मी अथवा कंट्रोल रूम को दें। 

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन व्यवस्था एवं यातायात संचालन को प्रभावी बनाए रखने हेतु प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन कर सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

सोशल मीडिया सेल

कार्यालय अपर पुलिस आयुक्त,

काननू-व्यवस्था एवं मुख्यालय,

कमिश्ननरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)