चन्दौली इलिया थाना प्रभारी के अध्यक्षता में सभी धर्म गुरुओं की बैठक
चन्दौली इलिया थाना प्रभारी के अध्यक्षता में सभी धर्म गुरुओं की बैठक
चंन्दौली जिले के इलिया थाना मे पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में थाना इलिया मे थाना प्रभारी अमित कुमार के अध्यक्षता में सभी धर्मों के धर्मगुरुओं संग बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सभी से जनपद में कानून व्यवस्था एवं आपसी भाईचारा बना कर रखने सहित कहीं पर भी किसी भी धर्म/समुदाय के विरुद्ध किसी भी तरह की अनावश्यक बातें अथवा टिप्पणियां न करने हेतु निर्देशित किया। सभी से अफवाहों एवं झूठी खबरों पर यकीन न करने और ऐसी कोई सूचना प्राप्त होते ही तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना देने हेतु प्रेरित किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने आश्वासन दिया कि हम स्वयं सहित अपनों एवं आसपास के लोगों को भी अमन चैन और आपसी भाईचारे के साथ मिलकर रहने के लिए अपील करेंगे तथा पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे।
रिपोर्ट- अनिल दुबे.चन्दौली
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा चोरी, मारपीट आदि के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस पेंशनर्स के साथ की गोष्ठी, 80 एवं 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित