•   Sunday, 26 Jul, 2026
Mission Shakti/Anti Romeo team of Varanasi Police Station Lalpur Pandeypur arrested one accused for

वाराणसी थाना लालपुर पाण्डेयपुर की मिशन शक्ति/एण्टीरोमियो टीम द्वारा महिलाओं व लड़कियों के ऊपर अश्लील छीटांकशी करने पर 1 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना लालपुर पाण्डेयपुर की मिशन शक्ति/एण्टीरोमियो टीम द्वारा महिलाओं व लड़कियों के ऊपर अश्लील छीटांकशी करने पर 1 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के नेतृत्व में "मिशन शक्ति फेज़-5.0 अभियान" के तहत थाना लालपुर पाण्डेयपुर की मिशन शक्ति/एण्टी-रोमियो टीम द्वारा एक व्यक्ति जो सुधाकर महिला स्कूल गेट के सामने खड़ा होकर आने-जाने वाली लड़कियों व महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा था त्वरित कार्यवाही करते हुए 01 नफर अभियुक्त आकाश कुमार पुत्र दिलीप कुमार निवासी एस 9/479 नईबस्ती पाण्डेयपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी को दिनांक 25.07.2026 समय 13.30 बजे थाना लालपुर पाण्डेयपुर क्षेत्रांतर्गत सुधाकर महिला स्कूल गेट के सामने से गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना लालपुर पाण्डेयपुर मिशन शक्ति/एण्टी-रोमियों टीम द्वारा थाना लालपुर पाण्डेयपुर पर मु0अ0सं0 0221/2026 धारा 296 बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया व अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

आकाश कुमार पुत्र दिलीप कुमार निवासी एस 9/479 नईबस्ती पाण्डेयपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी उम्र 19 वर्ष ।

आपराधिक इतिहास-

मु0अ0सं0 0221/2026 धारा 296 बी0एन0एस० थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान-

थाना लालपुर पाण्डेयपुर क्षेत्रांतर्गत सुधाकर महिला स्कूल गेट के सामने से, दिनांक 25.07.2026 को समय 13.30 बजे ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी।

2. म0उ0नि0 आकांक्षा मिश्रा थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी।

3. म०मु०आ० बुचिया देवी थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी।

4. म0का0 करिश्मा थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी।

5. रि0म0का0 रितिका मिश्रा थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी।

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)