लापरवाही बरतने पर जलकल के जेई को नगर आयुक्त ने किया कार्यमुक्त
लापरवाही बरतने पर जलकल के जेई को नगर आयुक्त ने किया कार्यमुक्त
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने जलकल के अवर अभियन्ता को लापरवाही बरतने एवं बिना सूचना दिये गायब रहने के आरोप में जलकल विभाग से कार्यमुक्त कर दिया गया है तथा उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु शासन को अवगत करा दिया गया है। जलकल विभाग में कार्यरत अवर अभियन्ता श्री अभिषेक सिंह, जिनकी तैनाती जोन दक्षिणी में है। अधिशासी अभियन्ता (दक्षिणी) के द्वारा नगर आयुक्त को अवगत कराया गया कि श्री अभिषेक सिंह, अवर अभियन्ता पिछले काफ दिनों से बगैर अनुमति लिये तथा बिना किसी सूचना के मुख्यालय से बाहर है, सिके कारण अभिषेक सिंह से कार्य लिया जाना सम्भव नही हो पा रहा है। बताया जाता है कि श्री सिंह के द्वारा पूर्व में भी इसी प्रकार बिना बताये कार्य से गायब थे, जिसके कारण विगत दिनांक-27.07.2024 को उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था। जि पर नगर आयुक्त के द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुये जलकल विभाग से कार्यमुक्त करने का आदेश दे दिया गया तथा उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही हेतु शासन को अवगत करा दिय गया है।
रिपोर्ट- आश्वनी जायसवाल, वाराणसी
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा चोरी, मारपीट आदि के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस पेंशनर्स के साथ की गोष्ठी, 80 एवं 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित