•   Sunday, 26 Apr, 2026
One accused and one woman wanted in the case of illegal religious conversion were arrested by the Va

वाराणसी थाना कोतवाली पुलिस द्वारा विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन के मुकदमे से सम्बन्धित वांछित 1 अभियुक्त व 1 अभियुक्ता को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना कोतवाली पुलिस द्वारा विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन के मुकदमे से सम्बन्धित वांछित 1 अभियुक्त व 1 अभियुक्ता को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में कमिश्ररेट वाराणसी के थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0-0108/2026 धारा 64 (1)/87/319 (2)/115 (2)/352/351 (3) बी.एन.एस व धारा 3/5 (1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम से सम्बन्धित वांछित 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।

घटना का विवरणः- दिनांक- 25.04.2026 को मुखबिर खास से सूचना मिली कि आपके थाने पर लिखे गये

मुकदमे मे वांछित अभियुक्त नबी रसूल उपरोक्त जिसकी तलाश आप और आप के अधिकारियो द्वारा किया गया जा रहा है वह इस समय अपने गाँव रसूलपुर थाना बडागाँव से बाहर जाने के फिराक पैसा लेने हेतु आया है अगर जल्दी किया जाये तो पकडा जा सकता है। 

मुखबिर खास की इस सूचना पर विश्वास कर थाना कोतवाली पुलिस टीम ग्राम रसूलपुर थाना बाडागाव वाराणसी पहुंचे तो उक्त व्यक्ति रसूलपुर तिराहे के पास मौजूद खडा था दूर से ईशारा कर खडे व्यक्ति की तरफ इशारा करते हुए मुखबिर हट बढ गया। 

पुलिस वालों को देखकर भागने का प्रयास किया तभी हम पुलिस बल द्वारा हिकमत अमली से उसका पीछा कर पकड़ लिया गया। 

तथा 01 अभियुक्ता उम्र करीब 62 वर्ष दिलदासपुर मोड़ के पास थाना जंसा कमि० वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0 0108/2026 धारा 64 (1)/87/319(2)/115(2)/352/351(3) बी.एन.एस व धारा 3/5 (1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम थाना कोतवाली कमिश्ररेट वाराणसी।

गिरफ्तार अपराधियों का विवरण-

1. नबी रसूल पुत्र स्व० मोहमम्द इस्माईल निवासी ग्राम रसूलपुर थाना बडागाव वाराणसी उम्र 67 वर्ष

2. 01 अभियुक्ता उम्र 62 वर्ष।

गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान व समयः अभियुक्त नबी रसूल को दिनांक- 25.04.2026 स्थानः रसूलपुर तिराहे के पास थाना बड़ागाव कमि० वाराणसी। व 01 अभियुक्ता को दिनांक- 25.04.2026 स्थान- दिलदासपुर मोड़ के पास थाना जंसा कमि० वाराणसी से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह, थाना कोतवाली, कमि० वाराणसी।

2. उ0नि0 प्रिन्स तिवारी, चौकी प्रभारी अम्बियामंडी थाना कोतवाली, कमि० वाराणसी।

3. म0उ0नि0 प्रीती कुमारी, चौकी प्रभारी सप्तसागर थाना कोतवाली, कमि० वाराणसी।

4. हे0का0 जितेन्द्र यादव, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।

5. का0 प्रवीण कुमार सिंह, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।

6. का0 सुरेश कुमार वर्मा, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल 
पुलिस उपायुक्त 
काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)