•   Wednesday, 29 Apr, 2026
Lucknow Police Station Vikasnagar: Accused arrested for having physical relations by giving false pr One accused arrested by Varanasi police station Sarnath in connection with the incident of fatal att

वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा प्राणघातक हमला कर घायल कर देने की घटना से संबंधित 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा प्राणघातक हमला कर घायल कर देने की घटना से संबंधित 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी/लूट/नकबजनी की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0220/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/109(1)/324(4) BNS से सम्बन्धित नामजद वांछित अभियुक्त छोटू तिवारी उर्फ राजमणि तिवारी पुत्र कन्हैया तिवारी उम्र करीब 19 वर्ष निवासी शिवाला मन्दिर के पास ग्राम अकथा थाना सारनाथ वाराणसी को दिनांक 28.04.2026 को समय 20.40 बजे पूछताछ के दौरान थाना सारनाथ परिसर से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध मे थाना सारनाथ पुलिस द्वारा अग्रेत्तर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

दिनांक 26.04.2026 को वादी/प्रार्थी ने थाना सारनाथ पर प्रार्थना पत्र दिया की वादी के पुत्र से अभियुक्त का वाद विवाद हो गया था जिसके बाद अभियुक्त ने वादी के पुत्र पर प्राणघातक हमला कर घायल कर दिया। 

जिसके आधार पर थाना सारनाथ में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 अनुज कुमार द्वारा संपादित की जा रही है।

पुछताछ अभियुक्त -

अभियुक्त से उक्त घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ की गयी तो बताया कि साहब मेरा विवाद किसी अन्य से हो रहा था तभी पीड़ित मौके पर आया और दूसरे पक्ष का साथ देने लगा जिससे मुझे गुस्सा आ गया, और मैने आवेश में आकर पीड़ित को के साथ मार पीट किया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

छोटू तिवारी उर्फ राजमणि तिवारी निवासी शिवाला मन्दिर के पास ग्राम अकथा थाना सारनाथ वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष ।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

दिनांक- 28.04.2026 को समय करीब 20.40 बजे, थाना सारनाथ प्रांगण से।

आपराधिक इतिहास-

मु0अ0सं0 0220/2026 धारा 115 (2)/352/351(3)/109(1)/324(4) BNS थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

2. उ0नि0 अनुज कुमार थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

3. हे0का0 लल्लन यादव थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)