वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा मारपीट करने के मामले में वांछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा मारपीट करने के मामले में वांछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी/लूट/नकबजनी की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 220/2026 धारा 115(2), 352, 351(3), 109(1), 324(4), 3(5) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त धवल सिंह पुत्र धन्नजय सिंह निवासी - भक्तिनगर कालोनी थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी को आज दिनांक 16.05.2026 को समय करीब 02.10 बजे थाना थाना सारनाथ परिसर से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 26.04.2026 को वादी मुकदमा ने थाना सारनाथ पर प्रतिवादीगण द्वारा वादी के पुत्र को गाली देते हुए मारना पीटना, धारदार हथियार से प्रहार करना व जान से मारने की धमकी देना तथा मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त कर देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया। जिसके आधार पर थाना सारनाथ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 अनुज कुमार शुक्ला द्वारा संपादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
धवल सिंह पुत्र धन्नजय सिंह निवासी भक्तिनगर कालोनी थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष ।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
थाना सारनाथ परिसर से, दिनांक 16.05.2026 को समय करीब 02.10 बजे ।
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 220/2026 धारा 115(2), 352, 351(3), 109(1), 324(4), 3(5) बीएनएस थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 अनुज कुमार व हे0का0 लल्लन यादव थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा मारपीट करने के मामले में वांछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया