वाराणसी थाना कोतवाली पुलिस द्वारा विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन से संबंधित मुकदमे में वांछित पचीस हजार रुपये इनामिया घोषित 1 अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना कोतवाली पुलिस द्वारा विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन से संबंधित मुकदमे में वांछित पचीस हजार रुपये इनामिया घोषित 1 अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में कमिश्ररेट वाराणसी के थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0-0108/2026 धारा 64(1)/87/319(2)/115(2)/352/351(3) बी.एन.एस व धारा 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम से सम्बन्धित वांछित 25000/- रुपये इनामिया घोषित 01 अभियुक्त मिट्टू अंसारी उर्फ मो० कैफ पुत्र नबी रसूल निवासी ग्राम रसूलपुर थाना बडागाव वाराणसी उम्र लगभग 22 वर्ष को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।
घटना का विवरणः- दिनांक 15.07.2026 को थाना कोतवाली पुलिस टीम थाना कोतवाली पर पंजीकृत
मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त मिट्टू अंसारी उपरोक्त के विरुद्ध जारी एनबीडब्लू व हुकुम तहरीरी के क्रम में पतारसी सुरागरसी में मामूर थे कि जरिये दूरभाष मुखबिर खास सूचना मिली कि थाना कोतवाली के मु०अ०सं० 108/26 से संबंधित वांछित अभियुक्त मिट्टू अंसारी उपरोक्त इस समय जनपद मिर्जापुर के थाना क्षेत्र पड़ी के ग्राम कठनई में अपने मामा के घर पर आया हुआ है और वही से कही भागने के फिराक में है। अगर जल्दी किया जाये तो पकडा जा सकता है तत्पश्चात सर्विलांस सेल की मदद से थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को बताए हुए स्थान से हिरासत पुलिस में लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विवरण पूछताछ- पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुये भागने का कारण पूछा गया तो वह व्यक्ति डरते हुए अपना नाम मिट्टू अंसारी उर्फ मो० कैफ पुत्र नबी रसूल निवासी ग्राम रसूलपुर थाना बडागाव वाराणसी उम्र लगभग 22 वर्ष, बताया और भागने के कारण पूछने पर बताया कि मुझे पता चला है कि मेरे व मेरे परिवार वाले के विरुद्ध थाना कोतवाली मे मुकदमा लिखा गया है, जिसमें मेरे माता पिता व मेरे बड़े भाई को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है जिसमें पुलिस मेरी भी तलाश कर रही है जिस कारण मैं घर से भागकर मुम्बई में लुक छिपकर रह रहा था आज अपने मामा के घर आया था और मामा से मिलकर कुछ पैसे मांगकर कही और नई जगह भागने की फिराक में था कि तभी आप लोगो ने पकड़ लिया।
पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0-0108/2026 धारा- 61 (2)/ 64(1)/87/319(2)/ 115(2)/352/351(3) बी.एन.एस व धारा 3/5 (1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम थाना कोतवाली कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- मिट्टू अंसारी उर्फ मो० कैफ पुत्र नबी रसूल निवासी ग्राम रसूलपुर थाना बडागाव वाराणसी उम्र लगभग 22 वर्ष ।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक 15.07.2026 को स्थानः ग्राम कठनई, थाना क्षेत्र पड़ी, जनपद मिर्जापुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह, थाना कोतवाली, कमि० वाराणसी।
2. उ0नि0 अजीत मौर्य, एसआईटी टीम, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।
3. का0 अखिलेश कुमार, एसआईटी टीम, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।
4. का0 नीरज मौर्या, एसआईटी टीम थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।
5. रि0का0 अभिषेक सिंह द्वितीय, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।
6. रि0का0 कुलदीप, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।
7. रि0का0 संतेश्वर कुमार थाना कोतवाली, कमि० वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी
वाराणसी थाना कोतवाली पुलिस द्वारा विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन से संबंधित मुकदमे में वांछित पचीस हजार रुपये इनामिया घोषित 1 अभियुक्त गिरफ्तार