•   Saturday, 30 May, 2026
One accused was arrested by Chetganj police station Varanasi for disturbing the peace.

वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को शांतिभंग के दृष्टिगत गिरफ्तार किया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को शांतिभंग के दृष्टिगत गिरफ्तार किया गया

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना चेतगंज की पुलिस टीम द्वारा थाना चेतगंज पर पंजीकृत मु0अ0स0- 133/2026 धारा- 75 (2) बीएनएस से संबंधित वादिनी मुकदमा के पिता से प्रतिवादी संजय विश्वकर्मा पुत्र स्व० नन्दलाल विश्वकर्मा निवासी सी 7/110 सेनपुरा थाना चेतगंज जनपद वाराणसी द्वारा मुकदमें में समझौता करने की बात को लेकर वाद विवाद कर था। उक्त सूचना पर थाना चेतगंज पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त संजय विश्वकर्मा पुत्र स्व० नन्दलाल विश्वकर्मा निवासी सी 7/110 सेनपुरा थाना चेतगंज जनपद वाराणसी 53 वर्ष को शांति भंग के दृष्टिगत अंतर्गत धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- संजय विश्वकर्मा पुत्र स्व० नन्दलाल विश्वकर्मा निवासी सी 7/110 सेनपुरा थाना चेतगंज जनपद वाराणसी 53 वर्ष।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक 28.05.2026 को, स्थान डीसीएम तिराहे पर थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्र0नि0 विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 सत्येन्द्र कुमार यादव थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।

3. का0 अरविन्द कुमार सरोज थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)