चन्दौली एकमुश्त समाधान योजना की अवधि विस्तारित कर उपभोक्ताओं को दिया मौका
चन्दौली एकमुश्त समाधान योजना की अवधि विस्तारित कर उपभोक्ताओं को दिया मौका
चंन्दौली उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड ने अपने बिजली उपभोक्ताओं को एक बडी राहत देते हुए एकमुश्त समाधान योजना को 15 दिनों के लिए बढाने का निर्णय लिया है।
चकिया पावर हाउस के उपखण्ड अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अभी किसान अपने खेतो मे धान की नर्सरी डालने मे काफी ब्यस्त थे इसलिए विभाग ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 15 दिनों के लिए अपने योजना का विस्तार किया है।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड ने प्रत्येक वर्ष अपने उपभोक्ताओं को सरचार्ज माफ करने की योजना चला कर लाभ दे रही है।
उपखण्ड अधिकारी चकिया ने बताया कि उपभोक्ता इस योजना का लाभ अब कुछ दिन और उठा सकते है,हम उपभोक्ताओं के सुविधा के लिए गांव गांव जाकर कैंप लगाकर वसूली कर रहे है अगर कोई इस सुविधा का लाभ लेना चाहता है तो हमारे कर्मचारियों से मिलकर लाभ ले सकता है। उन्होंने बताया कि अगर एक साथ पैसे की ब्यवस्था नही हो पा रही है तो किस्तों में भी पैसा जमा कर सकते है।
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा पुलिस कार्यालय गोमती जोन बाबतपुर में ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण कर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित; स्वतंत्रता दिवस पर काशी को पुलिस की नई सौगात, 100 म