उदयपुर की घटना से वाराणसी के लोगों में आक्रोश डाफी से BHU सिंहद्वार तक निकाला शांति मार्च
उदयपुर की घटना से वाराणसी के लोगों में आक्रोश, डाफी से BHU सिंहद्वार तक निकाला शांति मार्च
वाराणसी। राजस्थान के उदयपुर में हुई कन्हैया लाल की दिनदहाड़े हत्या को लेकर पूरे देश के लोगों में आक्रोश है।
इसी क्रम में गुरुवार को लंका थाना क्षेत्र के डाफी के लोगों ने अशोकपुरम कॉलोनी गेट से लेकर काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सिंहद्वार तक शान्ति मार्च निकाला।
इस दौरान लोगों ने सिंहद्वार पर कन्हैयालाल के लिए 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही अपराध करने वालों को तुरन्त फांसी देने की मांग की।
इस अवसर पर अखिलेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि कन्हैया लाल की दिनदहाड़े हत्या को लेकर जनता में आक्रोश है। उन्होंने कांग्रेस की सरकार पर इस मामले को दबाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे जघन्य अपराध करने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए।
वहीं डॉ हरेन्द्र राय ने कहा कि उदयपुर में हुई घटना एक घृणित कृत्य है। इसकी जितनी भी निंदा करें वो कम होगा। उन्होंने कन्हैया लाल के हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी पर चढ़ाने की सरकार से मांग की है।
इस अवसर पर डॉ हरेन्द्र राय, शशिकांत पाण्डेय, अखिलेश कुमार उपाध्याय, मकसूदन, निलेन्द्र सिंह, अमित कुमार सिंह, राज सिंह, उज्ज्वल सिंह, आलोक पाण्डेय, हर्ष व अन्य लोग मौजूद रहे।
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा पुलिस कार्यालय गोमती जोन बाबतपुर में ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण कर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित; स्वतंत्रता दिवस पर काशी को पुलिस की नई सौगात, 100 म