पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी के साथ देव दीपावली पर्व की तैयारियों के दृष्टिगत घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी के साथ देव दीपावली पर्व की तैयारियों के दृष्टिगत घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
देव दीपावली पर्व की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षणः
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार के साथ देव दीपावली पर्व के दृष्टिगत घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान वीवीआईपी अतिथियों का आगमन, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संभावित भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था, नौका संचालन, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
देव दीपावली पर लगभग 10 से 15 लाख श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के वाराणसी आगमन की संभावना के दृष्टिगत व्यापक एवं समन्वित कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
व्यापक सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस बल की तैनाती
देव दीपावली पर्व के दृष्टिगत व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के तहत 25 से अधिक IPS, 50 से अधिक PPS अधिकारियों तथा 4000 से अधिक महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अतिरिक्त सीआरपीएफ, पीएसी एवं क्यूआरटी की टीमें भी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहेंगी।
संपूर्ण घाट क्षेत्र एवं आसपास के संवेदनशील स्थलों को विभिन्न जोन एवं सेक्टरों में विभाजित कर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक क्षेत्र में प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
वीवीआईपी अतिथियों की सुरक्षा, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।
भीड़ प्रबंधन एवं घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा
घाटों पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ के दृष्टिगत प्रवेश एवं निकास के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्था, पर्याप्त बैरिकेडिंग एवं पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
भीड़ के दबाव वाले स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
रामनगर की ओर स्थित घाटों से देव दीपावली का विहंगम दृश्य दिखाई देने के दृष्टिगत वहां भी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा तथा सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी एवं अन्य विशेष टीमों को अलर्ट मोड पर रखा जाएगा।
नौका संचालन एवं जल सुरक्षा के विशेष प्रबंध
गंगा नदी में नौका संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
नावों पर निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने, लाइफ जैकेट का अनिवार्य उपयोग कराने एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप नौका संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जल पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं गोताखोरों की सहायता से गंगा नदी में सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी बनाई जाएगी।
मोटरबोट एवं अन्य आवश्यक संसाधनों के माध्यम से गंगा में सतत निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।
यातायात प्रबंधन एवं पार्किंग की व्यापक व्यवस्था
श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए विस्तृत यातायात डायवर्जन प्लान तैयार किया जा रहा है। प्रमुख मार्गों पर सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकतानुसार रूट डायवर्जन एवं यातायात प्रतिबंध लागू किए जाएंगे।
देव दीपावली पर्व के दौरान निर्धारित व्यवस्था के अंतर्गत मालवाहक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
शहर में आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित स्थलों पर पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। मल्टीलेवल पार्किंग का उपयोग सुनिश्चित करने के साथ ही दालमंडी की ओर विकसित हो रहे नए मार्ग पर भी पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।
प्रमुख मार्गों, घाटों की ओर जाने वाले रास्तों एवं पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर यातायात का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।
आमजन को यातायात डायवर्जन, पार्किंग एवं वैकल्पिक मार्गों की जानकारी पूर्व से मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे लोगों को अनावश्यक असुविधा न हो।
तकनीक आधारित निगरानी एवं आपातकालीन व्यवस्थाएं
सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों की सतत निगरानी की जाएगी।
कंट्रोल रूम के माध्यम से भीड़ के दबाव एवं संवेदनशील स्थानों पर नजर रखी जाएगी।
अग्निशमन, चिकित्सा एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
किसी भी अप्रिय स्थिति से तत्काल एवं प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी संबंधित टीमों को आपसी समन्वय के साथ सक्रिय रखा जाएगा।
पुलिसकर्मियों को सॉफ्ट स्किल एवं व्यवहार कुशलता का विशेष प्रशिक्षण
किसी भी बड़े आयोजन की सफलता में पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता के साथ उनका व्यवहार भी महत्वपूर्ण होता है। इसी उद्देश्य से ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग प्रदान की जाती है, ताकि वे आमजन, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के साथ शालीन, संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार करें।
पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया जाता है कि वाराणसी आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु एवं पर्यटक हमारा अतिथि है। उनसे सम्मानपूर्वक 'सर' एवं 'मैडम' कहकर संबोधित करें तथा उनकी समस्याओं का विनम्रता से समाधान करें।
पुलिसकर्मियों को सेवा, सुरक्षा एवं संवेदनशीलता के मूल मंत्र के साथ ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं तथा पुलिसकर्मियों के व्यवहार संबंधी शिकायतों में कमी आई है।
भव्य देव दीपावली आयोजन के लिए विशेष तैयारियां
देव दीपावली के अवसर पर गंगा घाटों पर लगभग 11 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाने के साथ लेजर शो, गंगा आरती, आतिशबाजी, ड्रोन शो एवं गंगा महोत्सव सहित विभिन्न आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इन कार्यक्रमों के दौरान श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जा रही है।
आयोजन को सफल बनाने के लिए पुलिस, प्रशासन एवं संबंधित विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन पुलिस की प्राथमिकता
पुलिस आयुक्त ने कहा कि कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस का मुख्य उद्देश्य आमजन के बीच सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाए रखना तथा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा से बचाना है।
पूर्व में एयर शो, महाकुंभ सहित विभिन्न बड़े आयोजनों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के अनुभव के आधार पर देव दीपावली पर्व के लिए भी व्यापक एवं सुनियोजित तैयारियां की जा रही हैं।
सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सुरक्षा, यातायात, पार्किंग एवं भीड़ प्रबंधन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का समय से परीक्षण कर लिया जाए, जिससे देव दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार के साथ देव दीपावली पर्व की तैयारियों के दृष्टिगत घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, नौका संचालन एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। देव दीपावली पर लगभग 10 से 15 लाख श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के आगमन की संभावना के दृष्टिगत 25 से अधिक आईपीएस, 50 से अधिक पीपीएस अधिकारियों तथा 4000 से अधिक महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ सीआरपीएफ, पीएसी एवं क्यूआरटी की तैनाती की जाएगी। घाटों को विभिन्न जोन एवं सेक्टरों में विभाजित कर सीसीटीवी एवं ड्रोन से निगरानी की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विस्तृत डायवर्जन प्लान, मल्टीलेवल पार्किंग एवं नौका सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। पुलिसकर्मियों को सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग देकर सेवा, सुरक्षा एवं संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं। लगभग 11 लाख दीपों, लेजर शो, ड्रोन शो एवं आतिशबाजी के भव्य आयोजन को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है।
इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय किरीट राठोड सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस आयुक्त,
वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी के साथ देव दीपावली पर्व की तैयारियों के दृष्टिगत घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा चोरी, मारपीट आदि के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार