पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 राज्यपाल उ0प्र0 एवं मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के जनपद में प्रस्तावित आगमन/भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत ब्रीफिंग कर दिए आवश्यक निर्देश
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 राज्यपाल उ0प्र0 एवं मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के जनपद में प्रस्तावित आगमन/भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत ब्रीफिंग कर दिए आवश्यक निर्देश
पुलिस आयुक्त द्वारा मा0 राज्यपाल उ0प्र0 एवं मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के जनपद में प्रस्तावित आगमन/भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत विस्तृत ब्रीफिंग करते हुए सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
वीआईपी मूवमेंट के दौरान निर्बाध यातायात बनाए रखने हेतु पूर्व निर्धारित रूट डायवर्जन योजना प्रभावी रूप से लागू की जाए तथा जाम की स्थिति रोकने के लिए सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।
कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश केवल सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग के उपरांत दिया जाए तथा वीवीआईपी मार्ग पर प्रत्येक व्यक्ति, वाहन एवं गतिविधि की कड़ी जांच सुनिश्चित की जाए।
ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिसकर्मियों को पूर्व ब्रीफिंग के माध्यम से उनकी जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से बताई जाएं तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएं।
कार्यक्रम में आने वाले व्यक्तियों हेतु स्थल के समीप अस्थायी पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा वीआईपी मार्ग पर किसी भी वाहन को खड़ा न होने दिया जाए।
नव नियुक्त आरक्षियों को अनुभवी एवं वरिष्ठ कर्मचारियों के साथ तैनात करते हुए पूर्व में समुचित ब्रीफिंग एवं आवश्यक सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया जाए ।
सुरक्षा व्यवस्था के प्रत्येक पहलू का गंभीरता से विश्लेषण कर संभावित जोखिमों का पूर्व आकलन किया जाए तथा प्रत्येक परिस्थिति में उच्च स्तरीय सतर्कता बनाए रखी जाए।
सभी अधिकारी एवं कर्मचारी भीड़ एवं यातायात व्यवस्था पर सतत निगरानी रखें तथा अव्यवस्था या संदिग्ध गतिविधि मिलने पर तत्काल प्रभावी एवं नियंत्रणात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
भीड़ नियंत्रण के दौरान “नो टच पॉलिसी” का कड़ाई से पालन किया जाए तथा महिला संबंधित प्रबंधन एवं चेकिंग केवल महिला पुलिसकर्मियों द्वारा की जाए।
ड्यूटी में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी पर्याप्त संख्या में रस्सियां, लाउड हेलर एवं पीए सिस्टम साथ रखें तथा भीड़ प्रबंधन हेतु उनका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें।
वीआईपी कार्यक्रम स्थल एवं मार्ग को पूर्णतः “नो फ्लाई जोन” घोषित करते हुए ड्रोन सहित उड़ने वाली वस्तुओं के प्रयोग पर प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए।
कार्यक्रम स्थल एवं वीआईपी मार्ग के आसपास संवेदनशील स्थानों पर रूफटॉप ड्यूटियां लगाई जाये तथा कंट्रोल रूम द्वारा सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों से सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।
सभी पुलिसकर्मी निर्धारित समय से पूर्व अच्छे टर्न-आउट में ड्यूटी प्वाइंट पर उपस्थित रहें तथा आमजन के साथ विनम्र, शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करें।
आज दिनांक 10.05.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा मा० राज्यपाल उ0प्र0 एवं मा० मुख्यमंत्री उ0प्र0 के जनपद में प्रस्तावित आगमन/भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत विस्तृत ब्रीफिंग करते हुए सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए ।
ब्रीफिंग के दौरान वीआईपी मूवमेंट हेतु पूर्व निर्धारित रूट डायवर्जन योजना का प्रभावी क्रियान्वयन, निर्बाध यातायात व्यवस्था एवं जाम की स्थिति रोकने हेतु सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम स्थल एवं वीआईपी मार्ग पर सघन चेकिंग, फ्रिस्किंग एवं प्रत्येक व्यक्ति तथा वाहन की कड़ी जांच सुनिश्चित करने को कहा गया।
भीड़ नियंत्रण के दौरान “नो टच पॉलिसी” के पालन, महिला संबंधित प्रबंधन महिला पुलिसकर्मियों द्वारा कराने, अस्थायी पार्किंग व्यवस्था, रूफटॉप ड्यूटी, सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों से निगरानी तथा “नो फ्लाई जोन” के सख्ती से अनुपालन के निर्देश दिए गए।
साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को अच्छे टर्न-आउट, सतर्कता, अनुशासन एवं आमजन के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी सहित समस्त राजपत्रित अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस आयुक्त,
वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा पुलिस कार्यालय गोमती जोन बाबतपुर में ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण कर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित; स्वतंत्रता दिवस पर काशी को पुलिस की नई सौगात, 100 म